{"_id":"6287de5423f7b37df017e703","slug":"encroachment-erased-maharajganj-news-gkp43756349","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंदनगर कस्बे में दूसरे दिन भी गरजा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंदनगर कस्बे में दूसरे दिन भी गरजा बुलडोजर
विज्ञापन
सिसवा कस्बे के रामजानकी तिरहा से सब्जी मंडी तक अतिक्रमण हटाया गया ।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंदनगर कस्बे में दूसरे दिन भी गरजा बुलडोजर
मुख्य मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। नगर पंचायत आनंदनगर के मुख्य मार्गों के अतिक्रमण को लेकर शुक्रवार को दूसरे दिन भी प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया। दुकानों के सामने लगे टीनशेड व निर्माण को तोड़ा गया। अतिक्रमण हटाने को लेकर स्थानीय लोगों से बहस भी हुई।
कस्बे में अतिक्रमण हटाने के दौरान तहसीलदार रामानुज त्रिपाठी, ईओ अवध प्रकाश सिंह, प्रभारी निरीक्षक दिनेश दत्त मिश्रा के साथ राजस्वकर्मी व नगर पंचायत के कर्मचारियों ने बुलडोजर के साथ जयपुरिया इंटर कॉलेज रोड, विष्णु मंदिर तिराहे का अतिक्रमण हटवाया। नगर पंचायत कार्यालय रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए एक दिन का समय दिया गया। अतिक्रमण हटवाने प्रशासन बुलडोजर के साथ पहुंचा तो लोग आनन-फानन दुकानों के सामने लगे टीनशेड हटाने लगे। अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों से पुलिस प्रशासन के बीच कहासुनी भी हो गई। फुटपाथ पर लगीं दुकानों को भी हटाया गया। ईओ अवधप्रकाश सिंह ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए शासन से आदेश जारी हुआ है।
बृजमनगंज में भी की गई कार्रवाई
बृजमनगंज। स्थानीय नगर पंचायत के मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एसडीएम दिनेश कुमार मिश्रा, सीओ कोमल प्रसाद मिश्रा, ईओ अवधप्रकाश सिंह, प्रभारी निरीक्षक चंद्रहास मिश्रा टीम के साथ शुक्रवार को करीब 11 बजे बुलडोजर के साथ पहुंचे तो हड़कंप मच गया। नगर के मुख्य रोड पर प्रशासन का बुलडोजर चला। कई टीनशेड व गुमटियां आदि तोड़ दी र्गइं। संवाद
विज्ञापन
फोटो
आंशिक रूप से हटा फुटपाथ से अतिक्रमण
नौतनवां। नगर में शुक्रवार को फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया गया। नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा अभियान चलाकर विद्युत पोल, दीवाल, चौक-चौराहों आदि सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए बैनर, पोस्टर व होर्डिंग हटाए गए। कस्बे के गोरखपुर-सोनौली मुख्य मार्ग पर किए गए कब्जों को आंशिक रूप से ही हटवाया जा सका। एसडीएम राम सजीवन मौर्य ने बताया कि अभी कुछ लोग स्वयं ही कब्जा हटा रहे हैं। यदि जल्द ही पूरे कस्बे से फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया गया तो वृहद स्तर पर अभियान चलाकर कब्जा हटवाने के साथ ही कब्जा करने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
नोकझोंक के बीच हटा अतिक्रमण
सिसवा बाजार। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दूसरे दिन शुक्रवार को सिसवा कस्बे के रामजानकी तिराहे से सब्जी मंडी तक अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान दुकानदारों से नोकझोंक भी हुई। अधिशासी अधिकारी रामदुलार यादव, नगर चौकी प्रभारी अमित सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद