{"_id":"649ddd260c0a0227b60250a4","slug":"encounter-between-police-and-bike-riders-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-947-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुलिस व बाइक सवार लुटेरों में मुठभेड़, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुलिस व बाइक सवार लुटेरों में मुठभेड़, एक गिरफ्तार
Fri, 30 Jun 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 30 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो
लुटेरा कुशीनगर का रहने वाला है।
पुलिस का दाववा, निचलौल के घोड़हवा चौराहे पर मिनी बैंक लूट में शामिल था लुटेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के झुलनीपुर नहर मार्ग स्थित करमहिया जंगल के पास बुधवार की रात को वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन लुटेरों और पुलिस टीम से मुठभेड़ हो गई। एक लुटेरा घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने गिरफ्तार कर सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया। जबकि दो लुटेरे जंगल का फायदा उठाते हुए भाग गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को दिनभर जंगल में कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि 16 जून को निचलौल शहर के घोड़हवा चौराहे के चौक मार्ग स्थित मिनी बैंक से लुटेरों ने असलहे के दम पर लूट की थी। इस मामले में आरोपियों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर एसओजी और स्वाॅट की संयुक्त टीम की मदद से तलाश की जा रही थी। बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के मुताबिक घटना में शामिल मनीष यादव नाम प्रकाश में आया था।
बुधवार की रात को मुखबिर से सूचना मिली कि मनीष अपने साथियों के साथ सफेद बाइक से नेपाल से सिसवा की ओर जाने वाला है। इसके बाद तीनों टीमें निचलौल-झुलनीपुर नहर मुख्य मार्ग का घेराबंदी कर करमहिया जंगल के पास वाहनों की चेकिंग करने लगी। इसी बीच करमहिया जंगल के रास्ते रात चार बजे एक सफेद बाइक आती दिखाई दी। बाइक पर तीन लोग सवार थे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस टीम ने प्रयास किया तो बाइक सवार लुटेरों ने टीम पर फायरिंग कर भागने लगे।
विज्ञापन
एसपी के अनुसार, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक लुटेरा घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। गिरफ्तार लुटेरे की पहचान मनीष यादव निवासी मड़ार बिन्दवलिया, थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर के रूप में हुई। लुटेरे के पास से एक तमंचा व कारतूस के अलावा 14 हजार रुपये मिले। बैंक लूट की घटना में शामिल सफेद रंग की बगैर नंबर प्लेट लगी बाइक भी बरामद हुई। गिरफ्तार लुटेरे पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
...
फरार दो लुटेरों की जंगल में तलाश की गई
पुलिस और बाइक सवार तीन लुटेरों के बीच हुए मुठभेड़ में दो लुटेरे अंधेरे में जंगल का फायदा उठाते भाग गए थे। बृहस्पतिवार को फरार दोनों लुटेरों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें जंगल में कांबिंग करती रही, लेकिन दोपहर तक लुटेरों का सुराग नहीं लग सका। घोड़हवा चौराहे के चौक मार्ग पर मिनी बैंक से 16 जून को दिनदहाड़े लूट हुई थी। घटना के 13 दिनों बाद पुलिस को मुठभेड़ में एक लुटेरा हाथ लगा है।
...
गिरफ्तार लुटेरे पर तीन जिलों में दर्ज हैं नौ केस
मुठभेड़ में गिरफ्तार मनीष यादव पर गोरखपुर, कुशीनगर व महराजगंज जिले में नौ केस दर्ज हैं। आरोपी मनीष पर गोरखपुर के चिलुआताल थाने में एक, रामगढ़ताल में दो और शाहपुर में एक, कुशीनगर जिले के रामकोला थाने में एक, महराजगंज जिले के सिंदुरिया में दो, घुघली में एक, निचलौल में एक सहित नौ केस दर्ज हैं।