फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Employment servants submitted a memorandum to the MLA regarding payment of honorarium.

Maharajganj News: मानदेय भुगतान को लेकर रोजगार सेवकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Mon, 16 Mar 2026 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Employment servants submitted a memorandum to the MLA regarding payment of honorarium.
सदर विधायक को ज्ञापन देने जाते रोजगार सेवक। 
अगस्त 2025 से करीब आठ माह से मानदेय का नहीं हुआ है भुगतान
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के ग्राम रोजगार सेवकों ने लंबे समय से लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर रविवार को सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया को मुख्यमंत्री के संबोधित ज्ञापन सौंपा। रोजगार सेवकों ने बताया कि अगस्त 2025 से अब तक करीब आठ माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। इस वजह से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक पंचायत स्तर पर मनरेगा सहित कई सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभा रहे हैं लेकिन लंबे समय से मानदेय न मिलने से परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतों को पूरा करना भी कठिन हो गया है।
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने मांग की कि लंबित आठ माह का मानदेय जल्द से जल्द जारी किया जाए। साथ ही महंगाई को देखते हुए मानदेय बढ़ाकर 35 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए और समय से भुगतान सुनिश्चित करने के लिए अलग से बजट की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा वरिष्ठता के आधार पर ग्राम रोजगार सेवकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने की भी मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रामकेश्वर रैना, ओम प्रकाश, सुरेश निषाद, योगेन्द्र साहनी, अयोध्या, संतोष गुप्ता, अंबिका प्रसाद, राजेश कुमार, मनोज कुमार, रितेश, सर्वेश मद्धेशिया, राजेश वर्मा और बाबूराम सहित कई ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed