फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Employment fair: 204 youth got jobs

रोजगार मेला : 204 युवाओं को मिली नाैकरी

Sun, 20 Oct 2024 04:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 20 Oct 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Employment fair: 204 youth got jobs
महराजगंज। जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में दिग्विजयनाथ इंटर काॅलेज, चौक बाजार में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्नातकोत्तर व बीएससी के छात्रों ने सिक्योरिटी गार्ड और मार्केटिंग के लिए पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

कंपनियों ने 265 युवाओं का साक्षात्कार लिया। 204 को चयनित किया। जिला सेवायोजन अधिकारी ईशान प्रकाश और कंपनियों के अधिकारियों ने युवाओं का साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन

रोजगार मेले में सुबह 10 बजे से युवाओं का आना शुरू हो गया था। काॅलेज के तीन कमरों में आयोजित रोजगार मेले में इवान सिक्युरिटी फंकशन्स प्राइवेट लिमिटेड, काशी एग्रो बायोटेक्नोलाजी प्राइवेट लिमिटेड और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंश कंपनी ने युवाओं का साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी के मुताबिक कुल 265 छात्र-छात्राएं रोजगार मेले में शामिल हुए। इनका पंजीकरण कराया गया। कंपनियों के अधिकारियों ने रोजगार के लिए आवेदन लिया। सिक्योरिटी कंपनी के प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि युवाओं में उत्साह है। 74 छात्र-छात्राओं ने सिक्योरिटी गार्ड के लिए पंजीकरण कराया। जबकि एसबीआई लाइफ में 60 छात्र-छात्रों हिस्सा लिया। शेष मार्केटिंग कार्य के लिए पंजीकरण कराया।
बीए के छात्र दीपक कुमार ने बताया कि उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड के लिए पंजीकरण कराया है। अधिकारियों ने कंपनी के संंबंध में जानकारी दिया और हमारा परिचय पूछा। कंपनी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर पडरौना में आयोजित किया जाएगा और प्रशिक्षण के दौरान रहने खाने का आठ हजार रुपये बताया गया है। जो ज्यादा लगता है।
एमए के छात्र अजय प्रजापति सिक्योरिटी गार्ड के लिए आयोजित साक्षात्कार कक्ष में कंपनी के अधिकारी के बातों को गौर से सुन रहे थे। पूछने पर उन्होंने बताया कि रोजगार तो चाहिए ही लेकिन अभी पंजीकरण कराकर कंपनी के संबंध में जानकारी हासिल कर रहे हैं। अगर समझ में आएगा तभी कंपनी लिए काम करूंगा।
बीएससी की छात्रा काजल विश्वकर्मा एनसीसी की कैडेट हैं। रोजगार मेले में काजल ने सिक्योरिटी गार्ड के लिए पंजीकरण कराया है। उनका कहना है कि आज के दौर में आत्मनिर्भर होना जरूरी है। कंपनी पहले ट्रेनिंग देगी और फिर जाॅब मुहैया कराएगी। अवसर मिला तो जरूर कंपनी ज्वाइन करूंगी। बीए की छात्रा रत्ना गुप्ता ने रोजगार मेला में पहुंचकर सिक्योरिटी गार्ड और एसबीआई लाइफ के लिए पंजीकरण कराया।

रत्ना ने बताया कि जाॅब की जरूरत से रोजगार मेले में आई हूं। कंपनी के संबंध में जानकारी ली हूं, लेकिन अभी रोजगार के संबंध में निर्णय नहीं ली हूं, क्योंकि पढ़ाई छूटने का डर है।ि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed