फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Employees took out a procession and demonstrated

Maharajganj News: कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

Wed, 12 Jun 2024 08:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 12 Jun 2024 08:32 PM IST
विज्ञापन
Employees took out a procession and demonstrated
फरेंदा। नगर पंचायत आनंदनगर में ईओ और नगर पंचायत अध्यक्ष के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कर्मचारियों ने वेतन न मिलने से नाराज होकर काम-काज ठप रखते हुए बुधवार को नगर में प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष के विरोध में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। वेतन नहीं तो काम नहीं के नारे लगाए। कर्मियों के प्रदर्शन के चलते नगर पंचायत में गंदगी की अंबार लग गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमरजीत के नेतृत्व में वरिष्ठ लिपिक वेदप्रकाश गुप्ता, टंकण लिपिक धीरेंद्र श्रीवास्तव, जितेंद्र वर्मा व हमीदुल्लाह, विजय, बहरईची, सैयद अली, विनोद, अंजू देवी सहित तमाम कर्मचारी नगर पंचायत कार्यालय पर इकठ्ठा होकर वेतन न मिलने से नाराज होकर कार्य बहिष्कार करते हुए नारेबाजी करने लगे। कर्मचारी जब तक वेतन नहीं मिलता है, तब तक काम न करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने नगर अध्यक्ष पर तानाशाही का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि फरवरी माह से ईओ व नगर अध्यक्ष के बीच विवाद चल रहा है। इसका खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। विगत पांच माह से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों के हड़ताल से नगर पंचायत की व्यवस्थाएं पटरी से उतर गई हैं। वार्डों में गंदगी का अंबार लग गया है, नालियां चोक हो गई हैं। इस दौरान मुन्नी, उर्मिला, पूनम, रंजू देवी, कन्हई, विजय, इंद्रजीत, प्रेमा देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------

कर्मचारियों का हड़ताल ईओ के मनमानी के कारण हो रहा है। जिन कर्मचारियों ने काम किया है, उनका वेतन व मानदेय पर प्रति माह हस्ताक्षर किया जाता है। जिन कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है, उनका वेतन रोक दिया गया है। फर्जी भुगतान कराने का प्रयास किया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष को बदनाम करने की साजिश हो रही है।
-राजेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि, आनंदनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed