{"_id":"6ac5610d41cd22f18a0c817f","slug":"employees-say-that-they-should-also-be-given-equal-salary-and-facilities-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-186510-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एनएचएम कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एनएचएम कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
विज्ञापन
सिसवा बाजार। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एनएचएम कर्मचारियों का मंगलवार को भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। कर्मचारियों के आंदोलन के चलते विभागीय कार्यों के साथ ही टीकाकरण अभियान भी प्रभावित होने लगा है। वहीं कर्मचारी आठ अक्तूबर को लखनऊ में प्रस्तावित प्रदेशव्यापी धरने में शामिल होने की तैयारी में जुटे हैं।
ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अविनाश सिंह ने बताया कि एनएएम, सीएचओ, स्टाफ नर्स समेत एनएचएम कर्मचारी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में नियमित कर्मचारियों के समान ही उनसे कार्य लिया जाता है। ऐसे में उन्हें भी समान वेतन और सुविधाएं दी जानी चाहिए।
ब्लॉक समुदाय प्रबंधन प्रदीप चौरसिया ने बताया कि आठ अक्तूबर को लखनऊ में होने वाले प्रदेशव्यापी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कर्मचारी तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान प्राची जायसवाल, जैनुल आबेदीन, दुर्गेश कुमार, प्रिया उपाध्याय, सुचिता पाल समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
23 टीकाकरण केंद्रों पर काम प्रभावित
सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी ईश्वरचंद विद्यसागर ने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं पर असर पड़ रहा है। क्षेत्र में टीकाकरण के लिए 35 केंद्र निर्धारित हैं, लेकिन इनमें से केवल 12 केंद्र ही नियमित एनएएम के माध्यम से संचालित हो रहे हैं। 23 एनएएम के कार्य बहिष्कार के कारण टीकाकरण व्यवस्था प्रभावित है। उन्होंने बताया कि 18 सीएचओ केंद्र और एक अर्बन आरोग्य मंदिर भी बंद हैं। बीपीएम, बीसीपीएम और बीपीएमओ के कार्य बहिष्कार से जरूरी डाटा फीडिंग का काम प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा विद्यालयों में बच्चों की स्वास्थ्य जांच भी नहीं हो पा रही है।