फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Emphasis was given on stubble management by communicating with the farmers

Maharajganj News: किसानों से संवाद कर पराली प्रबंधन पर दिया जोर

Thu, 20 Nov 2025 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Emphasis was given on stubble management by communicating with the farmers
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान अधिकारियों ने किसानों के साथ संवाद किया। गोष्ठी का उद्देश्य कृषि से जुड़ी चुनौतियों, आधुनिक तकनीकों, विभागीय योजनाओं व पराली प्रबंधन को लेकर किसानों को जागरूक करना था।
विज्ञापन

किसानों को कृषि से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने पराली प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। किसानों को बताया गया कि पराली जलाना न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है बल्कि मिट्टी की उर्वरता को भी नुकसान पहुंचाता है। इसके विकल्प के रूप में बेलर मशीन, रोटावेटर व कंप्रेस कटर जैसे आधुनिक उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही श्रीअन्न (मिलेट्स) के महत्व पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि श्रीअन्न न केवल स्वास्थ्यवर्धक है बल्कि जलवायु परिवर्तन के दौर में कम पानी और कम उर्वरक में भी उत्कृष्ट उत्पादन देते हैं। जैविक गुणों से भरपूर होने के कारण इनकी मांग स्थानीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक तेजी से बढ़ रही है। किसानों को श्रीअन्न के उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन की संभावनाओं से अवगत कराया गया।पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने कहा कि अगर पराली जलाई जाएगी तो कार्रवाई होगी। किसानों को आश्वस्त किया गया कि उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। टोकन व्यवस्था के लागू होने से अराजक तत्वों पर लगाम लगी है। इस अवसर पर सभी किसानों से फॉर्मर रजिस्ट्री भी कराने का अनुरोध किया गया। साथ ही कृषि यंत्रीकरण, फसल विविधीकरण, मुख्यमंत्री किसान सहायता योजनाएं, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और बाजार सुविधा सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी विस्तृत रूप से साझा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed