{"_id":"64b5932552ae5d5aa90ed779","slug":"emphasis-should-be-on-construction-and-operation-of-more-and-more-grain-storage-houses-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-2068-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अधिक से अधिक अन्न भंडारण गृह के निर्माण व संचालन पर हो जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अधिक से अधिक अन्न भंडारण गृह के निर्माण व संचालन पर हो जोर
विज्ञापन
- जिला सलाहकार विकास समिति की बैठक में बोले जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सहकारिता के विकास के लिए अधिक से अधिक अन्न भंडार गृह के निर्माण व संचालन पर जोर दिया जाए। ऐसा कर जहां पर समितियों को समृद्ध किया जा सकेगा, वहीं ग्रामीणों को भी सहूलियत मिलेगी।
ये निर्देश जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को जिला सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को रिक्त कोटे की दुकानों का संचालन पैक्स के माध्यम से करने के लिए निर्देशित किया। पैक्स को जन औषधि केंद्रों व किसान समृद्धि केंद्र के रूप में विकसित करने को कहा। सभी समितियों पर जल्द से जल्द विद्युत संयोजन व नेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की दिशा में पहल का निर्देश दिया। सहायक निबंधक सहकारिता सुनील गुप्ता ने बताया कि तीन समितियों पर सीएससी का संचालन शुरू किया जा चुका है। 22 अन्य जगहों पर भी शीघ्र ही संचालन शुरू होगा। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह, अपर निदेशक पशुपालन डॉ जीके सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।