फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Emphasis on transparency in the first phase of the census

Maharajganj News: जनगणना के पहले चरण में पारदर्शिता पर जोर

Sat, 23 May 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 23 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on transparency in the first phase of the census
बर्डपुर नं. 14 में डीएम ने की मकान गणना कार्य की समीक्षा
विज्ञापन

अधिकारियों को समयबद्ध और शुद्ध आंकड़े सुनिश्चित करने के निर्देश
सिद्धार्थनगर। विकास खंड नौगढ़ के ग्राम पंचायत बर्डपुर नं. 14 में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत चल रहे मकानों की गणना कार्य का जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने निरीक्षण किया।
इस दौरान डीएम ने गणना कार्य की प्रगति, गणना प्रपत्रों के संधारण, कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जनगणना कार्य पूरी सावधानी, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संपन्न कराया जाए, जिससे आंकड़ों की शुद्धता सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं है बल्कि यह देश एवं प्रदेश की विकास योजनाओं की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा इन्हीं आंकड़ों के आधार पर तैयार की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों और अधिकारियों को सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक इसे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें ताकि भारत की जनगणना 2027 का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) गौरव श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी नौगढ़ राहुल सिंह, नायब तहसीलदार विजय श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed