फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Emphasis on increasing self-reliance among women

Maharajganj News: महिलाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर जोर

Thu, 31 Jul 2025 08:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 31 Jul 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on increasing self-reliance among women
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह और आकांक्षा हाट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल और विधायक सदर ने किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि आज यहां आकांक्षा हाट 2025 का शुभारंभ किया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम महिला उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों एवं कौशल को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच भी प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन

सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि आकांक्षा हाट स्थानीय युवाओं, महिलाओं और कारीगरों को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि आकांक्षी हाट योजना आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि आज संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का उद्देश्य उन फ्रंटलाइन वर्कर्स के प्रयासों और श्रम को सम्मान देना है। जनपद के 06 ब्लॉक पनियरा, परतावल, सदर, मिठौरा, निचलौल और नौतनवा आकांक्षी ब्लॉकों में सम्मिलित हैं।

कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, नीति आयोग के प्रतिनिधि के अमितेश कुमार पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed