{"_id":"6a2a866a911e2058f30da850","slug":"embezzlement-of-11-20-lakh-at-maharajganj-s-thuthibar-post-office-case-registered-2026-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ठूठीबारी डाकघर में 11.20 लाख रुपये का गबन, तत्कालीन उपडाकपाल पर FIR दर्ज-जानिए कैसे हुआ खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ठूठीबारी डाकघर में 11.20 लाख रुपये का गबन, तत्कालीन उपडाकपाल पर FIR दर्ज-जानिए कैसे हुआ खेल
Thu, 11 Jun 2026 03:27 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: Rohit Singh
Updated Thu, 11 Jun 2026 03:27 PM IST
सार
भोलानाथ चौधरी 16 दिसंबर 2021 से 2 जुलाई 2024 तक उपडाकपाल, उपडाकघर ठूठीबारी के पद पर कार्यरत थे। तीन जुलाई 2024 को डाक निरीक्षक महराजगंज उपमंडल द्वारा उपडाकघर ठूठीबारी का नगदी सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान 10 लाख 98 हजार 306 रुपये की धनराशि उपलब्ध नहीं पाई गई। जांच के समय संबंधित अधिकारी उक्त धनराशि के संबंध में कोई वैध दस्तावेज, वाउचर अथवा अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके।
विज्ञापन
गबन का आरोप।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ठूठीबारी उपडाकघर में सरकारी धनराशि के गबन का मामला सामने आया है। इस संबंध में डाक विभाग की शिकायत पर थाना ठूठीबारी में तत्कालीन उपडाकपाल भोलानाथ चौधरी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान 11 लाख 20 हजार 274 रुपये की सरकारी धनराशि का गबन किया।
जानकारी के अनुसार, भोलानाथ चौधरी 16 दिसंबर 2021 से 2 जुलाई 2024 तक उपडाकपाल, उपडाकघर ठूठीबारी के पद पर कार्यरत थे। तीन जुलाई 2024 को डाक निरीक्षक महराजगंज उपमंडल द्वारा उपडाकघर ठूठीबारी का नगदी सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान 10 लाख 98 हजार 306 रुपये की धनराशि उपलब्ध नहीं पाई गई। जांच के समय संबंधित अधिकारी उक्त धनराशि के संबंध में कोई वैध दस्तावेज, वाउचर अथवा अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके।
विभागीय जांच में यह भी सामने आया कि 20 फरवरी 2023 तथा 13 अप्रैल 2023 को पीएलआई एवं आरपीएलआई प्रीमियम की क्रमशः 19 हजार 540 रुपये और 2 हजार 428 रुपये की राशि मैकैमिश प्रणाली में जमा दिखाई गई, लेकिन उसे सरकारी लेख में दर्ज नहीं किया गया। इस प्रकार कुल 11 लाख 20 हजार 274 रुपये के गबन की पुष्टि विभागीय जांच में हुई।
विज्ञापन
मामले में डाक निरीक्षक उपमंडल बसंत कुमार की ओर से थाना ठूठीबारी में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि बसंत कुमार निरीक्षक डाकघर के तहरीर पर आरोपी भोला नाथ चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।