फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Elephant, horse, palanquin, Jai Kanhaiya Lal Ki... devotees danced on this

Maharajganj News: हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की... पर झूूमे श्रद्धालु

Tue, 26 May 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 26 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Elephant, horse, palanquin, Jai Kanhaiya Lal Ki... devotees danced on this
फरेंदा। कस्बे के वार्ड नंबर 7 औद्योगिक नगर में चल रहे श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में कथावाचक विनयानंद भारद्वाज ने भगवान श्रीकृष्ण जन्म का मनमोहक वर्णन किया। कथा के दौरान जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का प्रसंग आया। पूरा कथा पंडाल जय कन्हैया लाल के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने खड़े होकर भगवान श्रीकृष्ण का स्वागत किया तथा भक्तिभाव में झूम उठे।
विज्ञापन

कथा वाचक विनयानंद भारद्वाज ने कहा कि जब जब धरती पर अत्याचार और अधर्म बढा तब तब भगवान विष्णु ने अवतार लिया। कंस के अत्याचार बढ़ने के बाद श्रीकृष्ण के रूप में भगवान विष्णु ने अवतार लेकर धर्म की रक्षा की। उन्होंने कंस के अत्याचार, देवकी-वसुदेव की पीड़ा तथा कारागार में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का मार्मिक वर्णन किया।
विज्ञापन

कथा सुनते समय श्रद्धालु भावविभोर हो गए और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान मुख्य यजमान निर्मला गुप्ता, वाल्मीकि गुप्ता, शंकर जायसवाल, राजू गुप्ता, अशोक जायसवाल, मनीष गुप्ता, राजेश जायसवाल, पवन गुप्ता, आशीष गुप्ता, कैलाश, डॉ. मनीष चौबे व संजय जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed