फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Electronic weighing machine given to Kotedars

Maharajganj News: कोटेदारों को दी गई इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन

Sat, 06 Apr 2024 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 06 Apr 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Electronic weighing machine given to Kotedars
निचलौल। निचलौल और सिसवा ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में अब राशन वितरण में घटतौली नहीं हो पाएगी। क्योंकि इसके लिए शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे कोटेदारों को पूर्ति निरीक्षक की मौजूदगी में इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन दी गई है। जल्द ही मिठौरा ब्लॉक के कोटेदारों को भी मशीन दी जाएगी। इसी मशीन पर वजन करके अब कार्ड धारकों को राशन वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


आपूर्ति निरीक्षक निचलौल के इंद्रभान और सिसवा के जितेंद्र ने बताया कि कार्डधारकों की अक्सर शिकायत रहती है, कि कोटेदार की ओर से राशन वितरण के दौरान घटतौली की जाती है। इसी मनमानी को रोकने के लिए शासन ने कोटेदारों को इलेक्ट्राॅनिक वेइंग मशीन उपलब्ध करा दी है। ऐसे में निचलौल ब्लॉक के 116 और सिसवा के 68 कोटेदारों को इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन दी गई है। अब घटतौली पर अंकुश लगेगा। इस दौरान कोटेदार संघ अध्यक्ष कमल किशोर यादव, रमेश, हिरामन, छोटेलाल, जयराम, स्वामीनाथ, राजपति, पूजा सहित आदि कोटेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed