फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Electricity system of 36 schools will be improved with Rs 12 lakh

Maharajganj News: 12 लाख रुपये से सुधरेगी 36 विद्यालयों की बिजली व्यवस्था

Tue, 05 Sep 2023 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Electricity system of 36 schools will be improved with Rs 12 lakh
- सुधार होने से लगभग 4000 से अधिक बच्चों व विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। करीब 12 लाख रुपये की लागत से जिले के 36 परिषदीय विद्यालयों में बदहाल बिजली व्यवस्था सुधारी जाएगी। सभी विद्यालयों को इसी सप्ताह धनराशि भेज दी जाएगी। इससे बच्चों व शिक्षकों को सहूलियत मिलेगी।
जिले के सभी 12 ब्लॉकों में कुल 1695 विद्यालय संचालित हैं। इनमें से अधिकांश विद्यालयों में बिजली व्यवस्था की स्थिति अत्यंत खराब है। जिससे विद्यालयों के बच्चों और शिक्षकों को परेशानियों से जूझना पड़ता है। बिजली व्यवस्था को सही कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने इस बार कुल 36 स्कूलों का चयन किया है। जल्द ही प्रत्येक विद्यालय को 32,737 रुपये की धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकवार इतने विद्यालय होंगे लाभान्वित
सदर, पनियरा, फरेंदा व सिसवां ब्लॉक के तीन-तीन, घुघली व निचलौल के पांच-पांच,नौतनवां के छह, लक्ष्मीपुर के सात व बृजमनगंज के एक विद्यालय को धनराशि भेजी गई है। धनराशि विद्यालय प्रबंधी समिति के खाते में भेजी जाएगी।
----------------------------------
जिले में खराब बिजली व्यवस्था से जूझने वाले 36 विद्यालयों की दशा को सुधारने का प्रयास जारी है। इन्हें इस सप्ताह के अंत तक धनराशि भेज दी जाएगी।
श्रवण कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed