फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Electricity supply was disrupted for 15 hours in 250 villages

Maharajganj News: 250 गांवों में 15 घंटे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति

Fri, 11 Apr 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 11 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply was disrupted for 15 hours in 250 villages
सिसवा बाजार/ बागापार/ चौक बाजार। हवा और बारिश के चलते सिसवा बाजार क्षेत्र के 200 और सदर तहसील के बागापार क्षेत्र के 50 गांवों की बिजली बुधवार की रात्रि गुल हो गई। 15 घंटे बाद बृहस्पतिवार को आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात तेज आंधी चलने से गोपाला विद्युत उपकेंद्र से आने वाली 33 केवीए मेन लाइन पर पेड़ की डाल टूट कर गिर गई, जिससे सप्लाई में फाल्ट आने के कारण रात्रि 1:35 बजे विद्युत वितरण उपखंड सिसवा ब्रेकडाउन हो गया और इसके अधीन तीनों फीडरों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

इसके चलते सिसवा नगर व क्षेत्र के 200 गांवों को 15 घंटे तक बिजली नहीं मिल सकी। उपभोक्ताओं के घरों मे पानी का संकट उत्पन्न हो गया। बिजली पर आधारित कल-कारखानों में कार्य प्रभावित हुए। बृहस्पतिवार को सायं चार बजे बिजली सप्लाई बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता सुजीत चौरसिया ने बताया कि आंधी में पेडों की डालियों के तारों से टकराने की वजह से मुख्य लाइन में फाल्ट आ गया। इसे ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। बागापार क्षेत्र में तेज हवा के चलते बुधवार की रात दो बजे चौक क्षेत्र में अचानक बिजली गुल हो गई। लोग बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे तक बिजली का इंतजार करते रहे, लेकिन बिजली नहीं आई, जिससे लोग बेहाल हो गए। अवधेश आनंद दीपक जायसवाल, पप्पू वर्मा, चंद्रभूषण सिंह, प्रमोद कुमार, विद्यासागर यादव, दीपक, अशोक कुमार ने बताया कि अचानक विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाने से लोगों को दिनचर्या प्रभावित हो गई। शाम 6 बजे के बाद जब बिजली आई तो लोगों ने राहत ही सांस ली।
चौक फीडर क्षेत्र के गांवों में बुधवार की रात दो बजे अचानक बिजली गुल हो गई। लोग बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को फोन कर बिजली आने की जानकारी करने लगे। सुबह पता चला कि आंधी से पेड़ की डाल टूटकर तार पर गिर गई थी, जिससे समस्या आई।

बिजली विभाग के कर्मचारी टूटे हुए तार को ठीक करने में जुट गए। शाम 6 बजे जब बिजली आई तो लोगों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता ज्ञानप्रकाश सिंह ने बताया कि आंधी से तार टूट गए थे, जिसके कारण यह समस्या आई। टूटे तारों को ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed