{"_id":"6568e1d0771c53d5960f6454","slug":"electricity-supply-to-nauniyan-transmission-house-will-start-from-today-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-10623-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आज से शुरू होगी नौनियां ट्रांसमिशन हाउस तक बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आज से शुरू होगी नौनियां ट्रांसमिशन हाउस तक बिजली आपूर्ति
Fri, 01 Dec 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
ठूठीबारी। उत्तर प्रदेश ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र नौनियां में बिजली सप्लाई देने के लिए संबंधित अधिकारी जुट गए हैं। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के नौनियां में 40.71 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र में बिजली सप्लाई देने के लिए अधूरे पड़े काम पूरे किए जा रहे हैं। शुक्रवार से आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
अवर अभियंता सन्नी ने बताया कि बिजली सप्लाई महराजगंज 220 निचलौल लाइन को ऊर्जीकृत किया जाना प्रस्तावित है। ग्राम गोपाला में निर्मित 220 के वी विद्युत उपकेंद्र महराजगंज से निकल कर ग्राम गोपाला, लक्ष्मीपुर, ऐकडंगा मथनिया, मुजेहना, गौनरिया, जगन्नाथपुर, सोनियाबरवा, जमुईपंडित, हरदी, मदनपुरा, बाली, बुढाडीहकला, बरवाकृपाल, बंदी, जमुईकला, गडौरा, नौनियां से होते हुए ग्राम नौनिया मे निर्माणाधीन 132 केवी विद्युत उपकेंद्र बिजली सप्लाई दी जाएगी। नवनिर्मित बिजली ट्रांसमिशन से महराजगंज विद्युत केंद्र तक लगे तार व बिजली खंभे से कम से कम 27 मीटर की दूरी बना कर रखे। लाइन के नीचे किसी भी प्रकार का निर्माण न करवाए। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से नौनिया ट्रांसमिशन हाउस तक बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।