फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Electricians forced to live in dilapidated buildings

Maharajganj News: बिजली कर्मी जर्जर भवन में रहने के लिए मजबूर

Mon, 11 Sep 2023 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Electricians forced to live in dilapidated buildings
महराजगंज। बिजली कर्मी जर्जर भवन में रहने के लिए मजबूर हैं, लेकिन जिम्मेदार इसके जीर्णोद्धार को लेकर कोई पहल नहीं कर रहे हैं। जेई व एसडीओ पनियरा का कार्यालय जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। कर्मचारी जान जोखिम में रखकर यहां काम करने को विवश हैं। हालत यह है कि भवन जर्जर होने के कारण बारिश का पानी छत से बाहर जाने की बजाय अंदर कमरों में गिरता है। कार्यालय के अभिलेख भी भीगते रहते हैं। अभिलेखों को सुरक्षित रखने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अधिशासी अभियंता आनंदनगर द्वितीय ई चंद्रेश उपाध्याय का कहना है कि एसडीओ व जेई पनियरा के कार्यालय भवन के जीर्णोद्धार के लिए पत्र के जरिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। धन स्वीकृत होते ही जर्जर भवन का कायाकल्प कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed