फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Elections end in Nepal, traffic resumes at 6 pm

Maharajganj News: नेपाल में चुनाव खत्म, शाम छह बजे से आवागमन शुरू

Fri, 06 Mar 2026 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Elections end in Nepal, traffic resumes at 6 pm
सोनौली नेपाल बार्डर पर लगे जवान।
मतदान के दौरान सरहद पर खड़ी रही भारत-नेपाल मैत्री संघ की दो बसें
विज्ञापन

बॉर्डर सील होने के कारण आसपास की दुकानें भी रहीं बंद
सोनौली। नेपाल में प्रतिनिधि सभा सदस्य चुनाव के मतदान के बाद सोनौली सीमा शाम को खोल दी गई। इसके बाद शाम छह बजे से दोनों देशों के बीच आवागमन शुरू हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर भारत-नेपाल की सोनौली सीमा को अस्थायी रूप से 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया था।

जानकारी के अनुसार, मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद बृहस्पतिवार की शाम करीब 6 बजे से सोनौली बॉर्डर के मुख्य नाके से भारतीय और नेपाली नागरिकों तथा पर्यटकों का पैदल आवागमन फिर से शुरू कर दिया गया है। सीमा खुलते ही दोनों ओर लोगों की आवाजाही धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। चुनाव के दौरान सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भारत की ओर से सशस्त्र सीमा बल और नेपाल की ओर से सशस्त्र प्रहरी बल के जवान मुस्तैदी से तैनात रहकर सीमा की निगरानी कर रहे हैं। सरहद के दोनों तरफ फंसे सैकड़ों यात्री अपने गंतव्य पर जाने की जल्दी में हैं। गुजरात, आंधप्रदेश, दिल्ली, मुंबई आदि शहरों के तीर्थयात्री बार्डर पर पहुंचे थे। सहायक सेनानायक सी विवेक ने बताया कि पैदल आवागमन शुरू हो गया है।
विज्ञापन


नेपाल में चुनाव...बॉर्डर पर पसरा रहा सन्नाटा
बृहस्पतिवार को नेपाल में चुनाव के कारण सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रही। इस दौरान सीमा पर आवागमन पर रोग लगी रही। दोनों देशों के सुरक्षाकर्मी इस दौरान पूरी तरह से सतर्क रहे। आवागमन प्रतिबंधित होने के कारण बॉर्डर के आसपास की दुकानें भी बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल में चुनाव के कारण दिल्ली से काठमांडू जा रही भारत-नेपाल मैत्री संघ की दो बस यात्रियों को लेकर सोनौली पहुंची सीमा पर ही खड़ी रही। सीमा सील होने के कारण बसों को नेपाल में प्रवेश नहीं मिल सका। बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे दिल्ली काठमांडू चलने वाली दो बसें 60 यात्रियों को लेकर सोनौली पहुंची। सीमा सील और मतदान शुरू हो जाने के कारण उक्त दोनों बसों को एसएसबी ने रोक दिया। सीमा सील होने के कारण सोनौली की सभी दुकान बंद थी। यात्री बॉर्डर खुलने की प्रतीक्षा कर रहे थे। दुकानें बंद होने के कारण यात्रियों को खाने-पीने के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ा। चौकी प्रभारी सोनौली गौरव यादव ने बताया कि बॉर्डर सील है। मतदान के बाद आवागमन सामान्य हो जाएगा।
आवागमन रहा ठप, लोग घरों में कैद
नेपाल में चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा तीन दिनों के लिए सील है। इस वजह से सीमा पर आवागमन पूरी तरह से ठप है। आवागमन नहीं होने से सोनौली बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। सैकड़ों लोगों की हमेशा भीड़ लगने वाले बाजार में बृहस्पतिवार को दुकानें बंद रहीं। बाजार में स्थानीय लोग भी नहीं दिखे।अधिकांश लोग घरों में रहे। व्यापार मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह ने बताया कि सोनौली बाजार नेपाल के ग्राहकों पर निर्भर है। बॉर्डर बंद होने से ग्राहक नदारद हैं।
नेपाल से जुड़े प्रमुख मार्गों पर रहा पहरा, आर्मी जवान हिरासत में
नेपाल में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न करने के लिए भारत से नेपाल जुड़ने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर कड़ा पहरा रहा। आवागमन बंद रहा। भारत से नेपाल जाने वाले पर्यटक सरहद पर फंसे हुए हैं और नेपाल जाने के लिए बॉर्डर खुलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस दौरान सुरक्षा को लेकर नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस 24 घंटे निगरानी कर रही है। इसी समय एक आर्मी का जवान नेपाल बेलहिया भंसार बैरियर पर पहुंचा और भारत में जाने की जिद करने लगा जिसे पुलिस ने काफी समझाने के का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना तो उसे हिरासत में लेकर पुलिस कार्यालय भेज दिया गया।

इंस्पेक्टर बेलहिया हरिराम दांगी ने बताया कि सीमावर्ती में मतदान शांतिपूर्ण रूप से हो रहा है। बॉर्डर पार करने को लेकर एक युवक को हिरासत में लिया गया है। मतदान के बाद छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed