फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   election depend on social meadia

Maharajganj News: प्रत्याशी प्रचार के लिए सोशल मीडिया को बना रहे माध्यम

Tue, 25 Apr 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 25 Apr 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
election depend on social meadia
फेसबुक व व्हाट्सएप पर जनता को रिझा रहे प्रत्याशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। नगर निकाय चुनाव में मतदान की तारीख करीब आ रही है। मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशी सभी जुगत कर रहे हैं। बैनर, पोस्टर चुनाव में न लगाने के आदेश के बाद प्रत्याशियों के सामने प्रचार का माध्यम भी सोशल मीडिया बना हुआ है। लोग सुबह से लेकर शाम तक के प्रचार का फोटो व वीडियो फेसबुक व व्हाट्सएप पर डाल कर लोगों से वोट मांग रहे हैं।
नगर पंचायत आनंदनगर में नगर निकाय का मतदान चार मई को होगा। अब मतदान में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। सभासद व अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना दम भर रहे हैं। अध्यक्ष की सीट महिला होने के कारण महिलाओं के बीच जाकर प्रत्याशी विनती व मनुहार कर रही हैं। विकास,साफ-सफाई, महिला सुरक्षा सहित अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने का वादा करते हुए वोट मांग रही हैं।
विज्ञापन

इसको उनके घर के लोग व समर्थक फेसबुक व व्हाट्सएप पर लोड कर जनता को बताने में जुटे हुए हैं। सभासद पद के प्रत्याशी महिला व पुरुष सभी लोग प्रचार के दौरान अपने साथ मोबाइल मैन को लेकर भ्रमण कर रहे हैं। प्रत्याशी की गतिविधियों को मोबाइल के ग्रुप में डालकर प्रचार कर रहे हैं। प्रत्याशी अपनी पार्टी की उपलब्धियों को गीत के माध्यम से बताकर मतदाताओं को खुश करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed