फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   electicity

बिजली बिल जमा कराने के लिए निगम सख्त

Tue, 09 Feb 2021 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
electicity
2670 उपभोक्ताओं को नोटिस, 402 की आरसी जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। विद्युत निगम की ओर से विद्युत बिल जमा न करने वाले बकाएदारों पर अब कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जनवरी में विद्युत बिल जमा न करने वाले 2670 विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत बिल जमा करने के लिए नोटिस दिया गया है। वहीं 402 विद्युत उपभोक्ताओं को बार-बार नोटिस देने के बाद भी विद्युत बिल जमा न करने के कारण उनको आरसी जारी हुई है।
अधिशासी अधिकारी हरिशंकर ने कहा कि निगम की ओर से विद्युत बिल वसूल करने के लिए कनेक्शन काटने के अलावा बड़े बकाएदारों से फोन कर वार्ता की जा रही है। बार-बार नोटिस भेजने के बाद भी जिन उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत का बिल नहीं जमा किया जा रहा है। उन्हें आरसी जारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जनवरी में 2670 उपभोक्ता को नोटिस और 402 उपभोक्ताओं को आरसी जारी की गई है। दिसंबर व जनवरी में कुल 1005 उपभोक्ताओं को आरसी जारी हो चुकी है।
विज्ञापन

विद्युत कैंप में होगा कमियों का सुधार
अधिशासी अधिकारी हरिशंकर ने बताया कि विद्युत निगम की ओर से प्रत्येक माह के प्रथम व तीसरे शनिवार एवं रविवार को विद्युत मेगा कैंप लगता है। इसमें विद्युत बिल जमा करने के साथ ही विद्युत बिल में आवश्यकतानुसार सुधार, मीटर में कोई गड़बड़ी होने पर अधिक बिल का बनना, नए कनेक्शन देने के अलावा विद्युत संबंधित किसी प्रकार की समस्या का समाधान किया जाता है, जिन उपभोक्ताओं के विद्युत बिल में किसी प्रकार की गड़बड़ी है। वह क्षेत्र की उपखंड अधिकारी से संपर्क कर अपने विद्युत बिल को सही करा लें और विद्युत बिल को प्रत्येक माह जमा करें। बिल जमा करने के लिए नजदीकी कोटेदार, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, जन सेवा केंद्रों अथवा ऑनलाइन सुविधा है। बिल में मोबाइल नंबर भी अपडेट करा लें जिससे बिल बनने पर एसएमएस जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed