{"_id":"69430edcd392f557ad076795","slug":"elderly-woman-dies-during-a-fight-over-land-dispute-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-166946-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जमीन के विवाद में मारपीट के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जमीन के विवाद में मारपीट के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत
विज्ञापन
पुलिस ने मृत बुजुर्ग महिला के बहु की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव कोहडवल टोला सिसवाडीह में जमीन के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग महिला की पिटाई कर दी। घायल महिला को लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को मृत महिला के बहु की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर ली है।
पुलिस को दिए तहरीर में पीड़िता सुनीता निवासी कोहडवल टोला सिसवाडीह ने बताया है कि 15 दिसंबर को जमीन के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने दरवाजे पर चढ़कर सास तपेसरा (75) की बेरहमी से पिटाई कर दी। चीख-पुकार सुन लोगों की भीड़ जुटते देख आरोपी मौके से भाग निकले। इस दौरान सास तपेसरा की मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में मृतका तपेसरा की बहु सुनीता की तहरीर पर आरोपी गिरजेश, बहादुर और अमरजीत निवासी कोहडवल टोला सिसवाडीह के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।