फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Elderly man dies, young man injured in collision between bikes

Maharajganj News: बाइकों की टक्कर में बुजुर्ग की मौत, युवक घायल

Sat, 26 Oct 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 26 Oct 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies, young man injured in collision between bikes
भिटौली। थाना क्षेत्र के बरियारपुर पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, स्थानीय थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी विजय बहादुर 65 बरियापुर गांव से निकल कर पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल में तेल भरवाने जा रहे थे। उसी दौरान सामने से तेज रफ्तार से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इसमें विजय बहादुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल युवक गोलू को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए परतावल सीएससी भेज दिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना देने के एक घंटे बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी, जिसके कारण एक घंटे तक धरमपुर लक्ष्मीपुर देऊरवा मार्ग पर जाम लगा रहा। इसके कारण राहगीरों को काफी परेशानी हुई। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य के अनुसार, शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed