फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   elctricity problem

Maharajganj News: शहरियों को थोड़ी राहत, गांवों में अब भी आफत

Sun, 19 Mar 2023 10:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 19 Mar 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
elctricity problem
निचलौल के जय श्री में लाईट के आने पर उजाले में बैठे लोग ।संवाद
शहरी क्षेत्र में आपूर्ति बहाल, 80 फीडर संचालित, बिजली कटौती से एक लाख उपभोक्ता प्रभावित
विज्ञापन

महराजगंज नगर में 25 वार्डों में छह में बिजली नहीं
फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में रविवार को बिजली से होने वाली परेशानी थोड़ी कम हुई। शहर क्षेत्र में समस्या थोड़ी कम हुई है लेकिन गांव में समस्या अब भी बरकरार है। महराजगंज शहर में करीब छह मोहल्लों में बिजली नहीं है। 110 फीडर में 80 संचालित हो चुके हैं। अन्य फीडर संचालित करने का प्रयास जारी है। करीब 1.5 लाख उपभोक्ता बिजली की समस्या से प्रभावित हैं। हड़ताल स्थगित होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल करने का प्रयास तेज कर दिया गया।
रविवार को बिजली आपूर्ति बहाल कराने में काफी जद्दोजहद हुई। ज्यादातर स्थानों पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। प्राथमिकता के आधार पर नगरीय क्षेत्र को रखा गया। घुघली, चौमुखा, भिटौली, निचलौल, निचलौल ग्रामीण समेत अन्य फीडर संचालित कर दिए गए। जहां बिजली बहाल हुई है, वहां भी बिजली आने-जाने का क्रम जारी है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह जिले में आपूर्ति बहाल कराने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 24 घंटे काम किया जा रहा है। जनता को परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए बंद फीडर संचालित किए जा रहे हैं। महराजगंज नगर क्षेत्र में अमरुतियां में लो वोल्टेज है तो इंदिरा नगर के कुछ हिस्सों में बिजली नहीं है। सभी क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बे में चार आरओ प्लांट बंद
एक लाख की आइसक्रीम पिघली
सिसवा बाजार। कस्बे में चार आरओ प्लांट बंद हैं। जहां जेनरेटर की सुविधा है, वहां पानी लेने के लिए लोगों की कतार लगी रही। सहज जनसेवा केंद्र संचालक परेशान हैं। सिसवा रेलवे स्टेशन रोड पर आरओ केंद्र पर जेनरेटर चल रहा था। चित्रगुप्त नगर में प्लांट बंद है। शशि मद्धेशिया ने बताया कि बिजली नहीं रहने से समस्या हो रही है। मनीष दूबे का कहना है कि ग्राहक सबसे पहले मोमबत्ती की मांग कर रहे हैं। पांच रुपये से 20 रुपये तक की मोमबत्ती बिक रही है। आइसक्रीम कारखाना चलाने वाले रामेश्वर जायसवाल का कहना है एक लाख की आइसक्रीम पिघल गई है। सहज जनसेवा केंद्र चलाने वाले राजेश जायसवाल का कहना है कि फोटो कॉपी, खसरा-खतौनी सहित सभी ऑनलाइन होने वाले कार्य बंद हैं। इलेक्ट्रिक सामान के दुकानदार मनोज ने बताया कि तीन दिन से फ्रिज कूलर पंखे का कोई ग्राहक दुकान पर नहीं आया। बिजली मकैनिक शमशेर ने बताया कि कोई भी विद्युत उपकरण बनने के लिए नहीं आ रहे हैं। संवाद

मोबाइल चार्ज करने का बढ़ गया रेट
चौक बाजार। बिजली कर्मियों की हड़ताल से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कस्बे के संदीप राव ने बताया कि सबके घरों के इन्वर्टर बंद हो गए हैं। मोबाइल बंद पड़े हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए 10 रुपये देने पड़ रहे थे लेकिन शनिवार को 20 रुपये में मोबाइल चार्ज करने के देने पड़े। मित्र की मां की तबीयत खराब थी। मोबाइल से रुपये भेजने थे लेकिन मोबाइल बंद होने से नहीं भेज पाया हूं। चार्ज करने के बाद रुपये भेजूंगा। मोबाइल चार्ज कर रहे गोलू ने बताया कि सुबह से करीब 500 मोबाइल चार्ज करने के लिए आ चुके हैं। संवाद

अंधेरा होने से पहले कर रहे भोजन
चिउटहा। बरवां कला फीडर से करीब 60 गांवों को बिजली आपूर्ति बंद हैं। क्षेत्र के लोग परेशान है। गांव के लोग दिन ढलने के पहले ही भोजन कर ले रहे हैं। राहुल मिश्रा, विश्व दीपक त्रिपाठी, रामसमुझ यादव, लक्ष्मी खरवार ने कहा कि अंधेरा होने से पहले भोजन कर लिया जा रहा है। संवाद

फोटो
युवाओं ने दिया धरना
सिसवा बाजार। बिजली कर्मियों की हड़ताल से नगर के युवाओं ने बिजली उपकेंद्र पर एक घंटे का सांकेतिक धरना दिया। युवाओं ने कहा कि जल्दी बिजली नहीं मिली तो बड़ा आंदोलन होगा। राजन विश्वकर्मा ने कहा कि जनता की परेशानी अधिकारी समझ नहीं रहे हैं।
जिला पंचायत सदस्य सद्दाम खान ने कहा कि सरकार और कर्मचारियों की लड़ाई में बेकसूर जनता को पीसा जा रहा है। बिजली आपूर्ति ठप हुए सत्तर घंटे बीत गए हैं। जिले में महराजगंज सहित कई स्थानों पर आपूर्ति बहाल भी की जा चुकी है लेकिन सिसवा की उपेक्षा की जा रही है। अगर सिसवा में बिजली समस्या को दूर नहीं किया गया तो आंदोलन तेज होगा। इस दौरान अजय सिंह, सूरज पांडेय, विवेक तिवारी, उमेश, संजय मौर्या आदि रहे। संवाद

सुबह उठते ही पहले पानी का करना पड़ा इंतजाम
निचलौल। बिजली नहीं रहने पर सुबह उठते ही टैंकर के पास पानी लेने जाना पड़ता था। रात में नींद भी ठीक ढंग से नहीं लगी रही थी। सुबह घर में पानी नहीं रहने से समस्या हो रही थी। नगर प्रशासन लोगों के बीच टैंकर से पानी की सप्लाई करने में जुटा रहा। प्रशासन के काफी प्रयास के बाद रविवार दोपहर में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।शहर के कृष्णा नगर वार्ड निवासी सुनील अग्रहरी ने कहा कि बिजली आपूर्ति ठप रहने से पानी की समस्या हो गई थी। सुबह में पहले पानी का इंतजाम करना पड़ रहा था। यह समस्या लगातार बढ़ती चली जा रही थी। दोपहर में बिजली आपूर्ति बहाल होने से राहत मिली है। महाशय वार्ड निवासी विशाल ने कहा कि शहर में पानी की संकट ने लोगों की दिनचर्या बदल दी। टैंकर से पानी पहुंचाया जा रहा था। मियां वार्ड निवासी सोनू जायसवाल ने कहा कि शहर में पानी के लिए सुबह शाम दौड़ लगानी पड़ रही थी। शहर में लगे अधिकतर इंडिया मार्क हैंडपंप खराब हैं। संवाद

फोटो
करवट बदलते गुजरी पूरी रात, सुबह में सिर में दर्द
महराजगंज। शहर में बीते दिन तीन से बिजली गुल रहने से लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। रविवार को इंदिर नगर, शास्त्री नगर, अमरुतियां के कुछ हिस्सों में बिजली नहीं थी। बहाल कराने में कर्मी जुटे रहे। इंदिरा नगर मोहल्ले के हेमंत तिवारी ने बताया कि पूरी रात करवट बदलने में ही गुजर गई। सुबह को सिर में दर्द हो रहा था। इन्वर्टर बंद है। जेनरेटर भी खराब है। शास्त्री नगर के अभिषेक राय ने बताया कि सुबह में आंख भारी लग रही थी। बदन में दर्द हो रहा था। डॉक्टर से सलाह ली तो उन्होंने बताया कि भरपूर नींद नहीं लगने से समस्या है। शास्त्री नगर के अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि नींद पूरी नहीं होने से पूरा दिन भारी लगने के साथ ही सिर में हल्का दर्द हो रहा है। अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि मच्छर लग रहे थे। पंखा चलता तो कुछ आराम मिलता। मच्छर भगाने की अगरबत्ती जब तक जली तब तक तो आराम मिला, लेकिन बुझने के बाद समस्या जस की तस हो गई। पूरी रात ठीक से नींद नहीं लगी। संवाद

जिले में आपूर्ति बहाल करने का हो रहा प्रयास
हड़ताल समाप्त होने के बाद भी समस्या कम नहीं हुईं है। बिजली आने-जाने का क्रम जारी है। कभी बिजली आ रही तो कभी घंटे भर में चली जा रही है। शहर के अधिकांश मोहल्लों में यही हाल रहा। गांव में भी यही हाल रहा। बिजली कर्मी समस्याओं को दूर करने में जुटे रहे।



हड़ताल स्थगित, काम पर लौटे
महराजगंज। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति रविवार को 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल को स्थगित कर दिया। सभी कर्मी काम पर लौट गए हैं। कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने समेत मांगों को पूरा कराने का आश्वासन मिला है।
एसडीओ उपेंद्र चौरसिया ने कहा कि जनता की तकलीफों को देखते हुए सभी कर्मी काम पर लौट गए हैं। बिजली व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस दौरान अरविंद सिंह, संतोष सिंह, आलोक रंजन गुप्ता, भुनेश प्रताप सिंह, एके सिंह, पी एन मौर्य जेई, आलोक कुमार जेई, पुष्कर उपाध्याय, अमित श्रीवास्तव, आशुतोष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद

कहीं दोपहर में तो कहीं शाम को आई बिजली
महराजगंज। बिजली कर्मियों की हड़ताल समाप्त होते ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बहाल करने की कोशिश तेज हो गई है। बिजली आने जाने का क्रम दिन भर जारी रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए जद्दोजहद शुरू कर दी गई। सिसवा कस्बे में शाम तक बिजली नहीं आई थी। कर्मी फाॅल्ट ठीक कर रहे थे। फरेंदा क्षेत्र में चार बजे, घुघली क्षेत्र में दोपहर 12 बजे, सिंदुरिया क्षेत्र में शाम 6:30 बजे, लक्ष्मीपुर में शाम 6:20 बजे, खुटवा में 6:40 बजे बिजली आई। मुजुरी क्षेत्र में बिजली 6:20 बजे बहाल हुई। अन्य क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल करने के लिए बिजली निगम के कर्मी जुटे रहे। संवाद

जयश्री गांव में उजाला तो सिसवा में अंधेरा
फोटो फाॅल्ट ठीक करने के बाद भी दूर नहीं हुई समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बिजली कर्मियों की हड़ताल रविवार को स्थगित हुई तो आपूर्ति व्यवस्था बहाल करने की जद्दोजहद शुरू हो गई। देर शाम सिसवा कस्बे में घुप अंधेरा छाया रहा। बिजली कर्मी फाॅल्ट ठीक करने में जुटे रहे लेकिन बिजली आने के बाद चली जा रही थी। निचलौल कस्बे के सटे जयश्री गांव में पोल पर लाइट जल रही थी, सामने घर के बाहर लोग बैठे दिखे। सिसवा कस्बे के सेनानी नगर के रहने वाले फैजान अली ने कहा कि हड़ताल समाप्त होने के बाद भी राहत नहीं मिली है। जब तक फाॅल्ट ठीक नहीं होंगे, तब तक समस्या बनी रहेगी। बिजली कर्मी ठीक कर रहे हैं। लेकिन बिजली आने के बाद ज्यादा देर तक नहीं रुक रही है। साहू जी नगर के तेज प्रताप ने बताया कि फाॅल्ट ठीक होने के बाद कुछ देर तक बिजली रहेगी तो राहत मिलेगी। देर शाम तक तो समस्या दूर नहीं हुई। हो सकता है देर रात तक ठीक हो जाए।
उधर, जयश्री गांव में बिजली शाम को आई तो लोगों के चहेरे खिल उठे। गांव के विजय, मकसूदन ने बताया कि दो दिन बाद किसी से बिजली आई है तो राहत मिली है। मोबाइल चार्ज करने दूसरे जगह जाना पड़ रहा था। अब समस्या दूर हो गई है। अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने बताया कि आपूर्ति बहाल करने की कोशिश तेज कर दी गई है। जल्द ही पूरे जिले में आपूर्ति बहाल हो जाएगी।


दो लाख का केक बर्बाद हो गया। पूरा फेंकना पड़ा है। कुछ दिन और हड़ताल जारी रहती तो ज्यादा नुकसान हो जाता।
-शिवम कुमार, गांधी नगर

तीन लाख की आइसक्रीम पिघल गई। बिजली नहीं रहने से काफी नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई करने में वक्त लगेगा।
-नागेश्वर जायसवाल, शास्त्री नगर

बिजली निगम को 2.75 करोड़ का नुकसान
महराजगंज। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से करीब 2.75 करोड़ राजस्व प्रभावित हुआ है। बकाया वसूली समेत अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हुए। लोग जरूरी काम के लिए इधर-उधर भटक रहे थे। अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने बताया कि निगम की आय प्रभावित हुई है। राजस्व बढ़ाने के लिए तेजी से टीम काम करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed