फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Eight arrested with 119 kg charas on Sonauli border

Maharajganj News: सोनौली बॉर्डर पर 119 किलो चरस के साथ आठ गिरफ्तार

Fri, 23 Feb 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 23 Feb 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Eight arrested with 119 kg charas on Sonauli border
सोनौली में चेकिंग के दौरान बरामद चरस।संवादबरामद चरस। 
महराजगंज। सोनौली बॉर्डर पर पुलिस, एसएसबी और नारकोटिक्स कंट्रोल विभाग की टीम ने 119 किलो चरस के साथ पांच महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों में चार भारतीय और चार नेपाली नागरिक हैं। सभी चरस लेकर दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह एसएसबी और पुलिस को सूचना मिली कि बड़े पैमाने पर नेपाल से चरस आ रही है। इस पर एसएसबी 22वीं एवं 66वीं वाहिनी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ इंस्पेक्टर पंकज कुमार के नेतृत्व में टीम सोनौली मुख्य सीमा सहित कोतवाली क्षेत्र के पगडंडियों पर निगहबानी तेज कर दी। सुबह करीब पांच बजे श्याम काट बगीचे के पास नेपाल की तरफ से एक युवक आता दिखा। टीम के रोकने पर वह भागने लगा। जवानों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। उसके झोले की तलाशी लेने पर नौ किलो 898 ग्राम चरस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राम बहादुर खत्री निवासी दांग नेपाल बताया।
विज्ञापन

दूसरी बरामदगी दोपहर करीब एक बजे सोनौली मुख्य गेट पर हुई। यहां एक बिहार के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली कार दिखी। डॉग स्क्वायड और पुलिस की टीम ने रोककर तलाशी ली तो सीट के नीचे बने डब्बे से 71.40 किलोग्राम चरस बरामद बरामद हुई। मौके से दो महिला और दो पुरुष को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना नाम नवी हसन मिया निवासी ग्राम इनरवा पूर्वी चंपारण बिहार, गुड्डू यादव निवासी ग्राम मठिया थाना राम नगर बेतिया, रानी देवी ग्राम भुजोली बाजार खड्डा कुशीनगर उत्तर प्रदेश और सीमा देवी ग्राम मठिया बेतिया बिहार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी बरामदगी टीम ने ग्राम रजियाघाट आईसीपी के परस की। नेपाल से पैदल आ रही तीन महिलाओं को संदेह के आधार पर रोक कर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 38 किलो चरस बरामद हुई। पूछताछ में महिलाओं ने अपना नाम शारदा निवासी सुंचहरी जिला रोल्पा नेपाल, प्रशंसा निवासी रुकूम कोट जिला रुकुम नेपाल और सरू निवासी थारमारे जिला सल्योंन नेपाल बताया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed