फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Efforts to transfer land in the name of Kendriya Vidyalaya intensified

Maharajganj News: केंद्रीय विद्यालय के नाम जमीन स्थानांतरण की कवायद तेज

Sun, 19 Oct 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 19 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Efforts to transfer land in the name of Kendriya Vidyalaya intensified
केन्द्रीय विद्यालय का माडल । स्रोत - इंटरनेट
संतकबीरनगर। जिले में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति मिली है। जंगलऊन में जमीन पहले से चिह्नित है। इस जमीन को केंद्रीय विद्यालय के नाम स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीद है कि जल्द ही इस पर कार्रवाई शुरू होगी। फिलहाल अगले सत्र से कक्षाएं चलाने के लिए कमरों की तलाश हो रही है, जिससे लोगों को उम्मीदें बढ़ गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने जिले में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए जंगल ऊन में जमीन चिह्नित की गई है। केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति के बाद प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। पिछले दिनों डीएम आलोक कुमार ने जहां अधिकारियों की बैठक कर जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए हैं वहीं मौके का भी निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही केंद्रीय विद्यालय के नाम जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएही। इसके साथ ही केंद्रीय विद्यालय के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। प्रशासन की मंशा है कि अगले सत्र से कक्षाएं शुरू हो जाएं, इसके लिए कमरों की तलाश भी शुरू कर दी है। जब तक केंद्रीय विद्यालय का निर्माण पूर्ण नहीं हो जाएगा, तब तक कक्षाएं वैकल्पिक व्यवस्था के तहत संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए डायट, एचआर इंटर काॅलेज आदि स्थानों पर कक्षाएं संचालित करने की संभावनाएं तलाशी जा रही है। केंद्रीय विद्यालय के शुरू होने से जिले के होनहारों को बाहर जाने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed