{"_id":"6702f91648d70690b30ecfa4","slug":"efforts-to-solve-health-related-problems-in-adolescence-through-sathiya-center-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-132996-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: साथिया केंद्र के जरिए किशोरावस्था में सेहत संबंधी समस्या दूर करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: साथिया केंद्र के जरिए किशोरावस्था में सेहत संबंधी समस्या दूर करने का प्रयास
Mon, 07 Oct 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 07 Oct 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में 13 साथिया केंद्र स्थापित हैं। यहां 25,102 किशोर-किशोरियों की समस्याओं का समाधान हुआ है। किशोरावस्था में शारीरिक परिवर्तन से तमाम तरह की समस्याएं होती हैं। इसे बेहतर काउंसिलिंग और समुचित दवा के माध्यम से दूर करने का प्रयास किया गया।
किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जनपदीय सलाहकार शिवेंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि लक्ष्मीपुर, बृजमनगंज, सदर, निचलौल, सिसवां व परतावल ब्लॉक में 166 उपकेंद्रों के नेतृत्व में 5290 पीयर एजुकेटर का चुनाव किया गया है।
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संचालित साथिया केंद्र जनपद के ब्लाॅक स्तरीय चिकित्सा इकाइयों पर संचालित होने वाला वह केंद्र है, जहां किशोर/किशोरियों की काउंसिलिंग, सामग्री/संसाधनों, उपचार व आवश्यकतानुसार सेवाएं प्रदान की जाती हैं, जिनमें 12 ब्लाॅक स्तर पर एवं एक जिला संयुक्त चिकित्सालय में संचालित है।
विज्ञापन
इन 13 साथिया केंद्रों पर एक-एक किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता तैनात हैं, जो प्रत्येक किशोरों को किशोर स्वास्थ्य की सेवाएं प्रदान करते हैं। साथिया केंद्र पर किशोर, किशोरियों की समस्याओं को गोपनीय तरीके से सुना जाता है और उसका समाधान होता है।
साथिया केंद्र का प्रमुख उद्देश्य
-पोषण में सुधार
-लैंगिक एवं यौन स्वास्थ्य में सुधार
-मानसिक स्वास्थ्य में सुधार
-मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम
-गैर संचारी रोगों से रोकथाम