{"_id":"60a695378ebc3e115504c6b2","slug":"efforts-to-increase-the-sluggish-pace-of-vaccination-fail-maharajganj-news-gkp3952348171","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण की सुस्त गति को बढ़ाने के प्रयास फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण की सुस्त गति को बढ़ाने के प्रयास फेल
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में 56 केंद्रों पर कोरोनारोधी टीका लगाने की व्यवस्था है। बृहस्पतिवार को बारिश की वजह से कम लोग टीका लगवाने पहुंचे। वहीं कुछ लोग बिना पंजीकरण के केंद्र पर टीका लगवाने पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को 1200 के सापेक्ष 188 लोगों को ने ही टीका लगवाया। जिला अस्पताल में टीका लगवाने कम लोग पहुंचे। यहां कोविशिल्ड काउंटर पर कोई नहीं दिखा। कर्मचारी लोगों के आने का इंतजार करते रहे। वहीं कोवैक्सिन लगाने के लिए तमाम लोग पहुंचे।
सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि टीकाकरण से होने वाले फायदों के बारे में लोगों को बताया जा रहा है। सभी केंद्रों पर समुचित प्रबंध है। पंजीकरण कराने वालों को ही टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण में तेजी लाने का प्रयास जा रही है।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से धीमी हुआ टीकाकरण
धानी बाजार। स्थानीय सीएचसी पर 45 से ज्यादा उम्र वालों को टीका लगाने की गति धीमी है। जबसे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद वैक्सीनेशन का आदेश जारी हुआ है, तबसे टीकाकरण की रफ्तार कमजोर पड़ गई है। उधर, जानकारी के अभाव में लोग बिना रजिस्ट्रेशन कराए अस्पताल पहुंच जा रहे हैं। सीएचसी धानी के अधीक्षक डॉ. प्रकाश चंद चौधरी ने बताया कि लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जागरूकता के अभाव में टीकाकरण में कमी
मिठौरा। सीएचसी मिठौरा के अंतर्गत चार कोविड टीकाकरण सेंटर हैं। इनमें हरिहरपुर, चौक, कोहड़वल एवं सीएचसी मिठौरा शामिल थे, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड सैंपलिंग, टीकाकरण में कमी के कारण अब सिर्फ सीएचसी मिठौरा पर ही कोविड सैंपलिंग और टीकाकरण हो रहा है। बीपीएम नवनीत उपाध्याय ने बताया सिएचसी मिठौरा पर कोविड वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। नई गाइडलाइन के तहत कोविशिल्ड का पहला डोज लगने के 84 दिन बाद दूसरा डोज लग रहा है।
वैक्सीनेशन सेंटर पर जलभराव से बढ़ी परेशानी
नौतनवां। कस्बे में बृहस्पतिवार सुबह से शुरू हुई मूसलाधार बारिश से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बने वैक्सीनेशन सेंटर के आसपास जलभराव हो गया। इससे टीका लगवाने के लिए वहां पहुंचने वाले लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या में भी कमी देखने को मिली। डॉ. अमित राव गौतम ने बताया कि बारिश के कारण सेंटर पर कम लोग ही वैक्सीन लगवाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि सेंटर पर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है। घुघली प्रतिनिधि के अनुसार बारिश के कारण टीका लगवाने के लिए केंद्र पर कम लोग पहुंचे। सीएचसी घुघली में टीकाकरण से जुड़े कर्मचारी आने वालों का इंतजार करते रहे। बृहस्पतिवार को 2 बजे तक महज 20 टीका ही लग पाया। डॉ. अमित विक्रम ने बताया कि बारिश के कारण टीकाकरण में कमी हुई है।
बिना पंजीकरण के पहुंच रहे केंद्र
फरेंदा। जागरूकता के अभाव में लोग बिना रजिस्ट्रेशन के ही अस्पताल पहुंच रहे हैं। साथ ही कोविशील्ड की दूसरी डोज के लिए अब 84 दिन होने के बाद भी टीका लगाने की नई व्यवस्था बनने के बाद लोग लौट रहे हैं। सीएचसी बनकटी के अधीक्षक डॉ. अंग्रेस सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को सिर्फ 20 लोगों को टीका लगाया गया।