फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Efforts are being made to connect more and more people with Namo app.

Maharajganj News: नमो एप से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास हो रहा

Sun, 14 Jan 2024 06:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 14 Jan 2024 06:39 PM IST
विज्ञापन
Efforts are being made to connect more and more people with Namo app.
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय पांडेय के नेतृत्व में नगर के सक्सेना चाैराहे पर नमो कैंप का आयोजन कर लोहा को नमो एप से जोड़ा गया। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने आयुष्मान कार्ड दिए, उज्ज्वला योजना दी, गरीबों को उनके घर दिए, व्यापारियों को लोन की सुविधा दी, पटरी वालों को भी उनके कार्य के हिसाब से बिना ब्याज के लोन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज देशवासियों का सपना पूरा हो रहा है। वर्षों पुराना राम मंदिर का सपना पूरा होने जा रहा है। आज देश में सड़कों का जाल है। यह सारी जानकारियां आज हम नमो ऐप से प्राप्त कर सकते हैं। जिलाध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि नमो एप से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास हो रहा है। नमो एप से बहुत सी जानकारी आपको अपने मोबाइल पर मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि पहली सरकार है जिसने बिना भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। इस दौरान नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, अभिषेक मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो दिनेश जायसवाल, बलराम दुबे, पूर्व जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय, डीसीएफ चैयरमैन अशोक तिवारी, वीरेंद्र लोहिया, प्रदीप गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed