फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Eco turism in Sohagibarawan posible

सोहगीबरवां में ड्राई रन से तलाशी जाएगी इको टूरिज्म की संभावना

Wed, 27 Oct 2021 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Eco turism in Sohagibarawan posible
सोहगीबरवां में ड्राई रन से तलाशी जाएगी इको टूरिज्म की संभावना
विज्ञापन

महराजगंज। सोहगीबरवां वन्यजीव जीव प्रभाग के विभिन्न स्थलों पर ड्राई रन के माध्यम से 15 सदस्यीय दल द्वारा इको टूरिज्म की संभावना तलाशी जाएगी। 29 अक्तूबर को दल द्वारा सभी स्थलों पर भ्रमण करते हुए वहां की स्थिति का पता लगाया जाएगा तथा सुधारात्मक दृष्टि से अपनी रिपोर्ट बनाई जाएगी।
गोरखपुर-सोहगीबरवां इको टूरिज्म परिपथ को बढ़ावा देने को लेकर वन विभाग द्वारा 28 व 29 अक्तूबर का कार्यक्रम निर्धारित है। 28 अक्तूबर को जहां गोरखपुर वनप्रभाग के विभिन्न स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित होगा, वहीं 29 अक्तूबर को सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के चिह्नित स्थलों पर पर्यटन के विकास के उद्देश्य से स्थितियों का आकलन किया जाएगा। पर्यटन, पर्यावरण में अभिरुचि रखने वाली 15 सदस्यीय टीम दोनों दिन निर्धारित स्थलों पर भ्रमण करते हुए स्थितियों का पता लगाएगी तथा रिपोर्ट तैयार करते हुए वन विभाग के उच्चस्तरीय अधिकारियों को सौंपेगी। संभावना है कि इसके उपरांत सुधारात्मक दृष्टि से कुछ पहल होगी।
विज्ञापन

सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी पुष्प कुमार कांधला ने बताया कि सोहगीबरवां में भ्री ड्राई रन के दौरान इको-टूरिज्म के विकास के दृष्टिगत आकलन का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोहगीबरवां में यह है 15 सदस्यीय दल का कार्यक्रम
डीएफओ ने बताया कि 29 अक्तूबर को 15 सदस्यीय दल सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सोनाड़ी देवी मंदिर में रहेगा। दोपहर 12 से 12.30 तक सोनाड़ी देवी मंदिर का दर्शन करेगा। दोपहर 12.30 से दो बजे तक तक दर्जीनिया ताल को देखने का कार्यक्रम है। दोपहर दो बजे से तीन बजे तक टेलफाल तथा दोपहर तीन से साढ़े पांच बजे तक मधवलिया वन विश्राम गृह आदि में पहुंचकर वहां की विशेषता को देखेंगे। इससे पूर्व 28 अक्तूबर को दल द्वारा जिले के फरेंदा क्षेत्र के परगापुर ताल पर पहुंचकर उसके विकास की संभावना को देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed