फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   echo of bharat mata ki jai

भारत माता के जयघोष से गूंजा पुलिस लाइंस

Sun, 28 Jan 2018 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Jan 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
echo of bharat mata ki jai
परेड की सलामी - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। गणतंत्र दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइंस में भव्य परेड का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सांसद पंकज चौधरी सांसद ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान भारत माता के जयघोष से पुलिस लाइंस परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन


नवोदय विद्यालय, दीन दयाल इंटर कालेज, लिटिल फ्लावर स्कूल, अनूप पब्लिक स्कूल, शांति विद्या मंदिर, सेंट जोसेफ स्कूल के बच्चों के देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम से राष्ट्रभक्ति की भावना हिलारें लेने लगीं। सेंट जोसेफ स्कूल को प्रथम और दीन दयाल इंटर कालेज को द्वितीय पुरस्कार मिला। 
विज्ञापन


सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर सपूतों ने जिस विकसित देश की कल्पना की थी, सरकार उसी दिशा में कार्य कर रही है। आज देश की आर्थिक, शैक्षिक औद्योगिक प्रगति तेज हो रही है। प्रत्येक क्षेत्र देश आगे बढ़ रहा है। देश खुशहाली की ओर आगे बढे़, इसमें हम सभी का सहयोग जरूरी है। इस दौरान डीएम वीके सिंह, एसपी आरपी सिंह, एएसपी आशुतोष शुक्ल समेत तमाम गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में डीएम वीके सिंह, तहसील में एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद, विकास भवन में सीडीओ रामसिंहान प्रेम, बीएसए दफ्तर पर जगदीश शुक्ल, डीआईओएस अशोक कुमार, बीआरसी सदर में एबीएसए राजेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम में प्रधानाध्यापक बैजनाथ सिंह ने ध्वजारोहण किया। राकेश सिंह, गणेश प्रसाद, मौसम, वंदना आदि मौजूद रहे। 


सीओ नौतनवां को मिला प्रशंसा चिह्न 
महराजगंज। मुख्य अतिथि सांसद पंकज चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सराहनीय कार्योें के लिए सम्मानित किया गया। डॉ धर्मेंद्र कुमार यादव क्षेत्राधिकारी नौतनवां को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का प्रशंसा चिह्न प्रदान किया गया। वहीं मुकेश प्रताप सिंह क्षेत्राधिकारी सदर, गौरव त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी फरेंदा, रणविजय सिंह क्षेत्राधिकारी निचलौल को भी सम्मानित किया गया। 

उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला सम्मान 
महराजगंज। सर्वेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना निचलौल को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न एवं सुभाष भारती सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया गया।

रामदवन मौर्य प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, दिव्यप्रकाश मिश्रा आरआई रेडियो, उपनिरीक्षक बृजनंदन सिंह थानाध्यक्ष ठूठीबारी, उप निरीक्षक शीला यादव थानाध्यक्ष महिला थाना, उप निरीक्षक दिलीप सिंह प्रभारी स्वाट टीम अादि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


राजनीतिक दलों के दफ्तरों पर लहराया तिरंगा 
महराजगंज। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद, भारतीय समाज पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कविलास राजभर, यूथ कांग्रेस पूर्वी जोन के प्रदेश महासचिव राकेश गुप्ता ने नगर में संगठन के कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed