फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ear infection in fever patients, hearing power getting affected

Maharajganj News: बुखार पीड़ितों में कान का संक्रमण, प्रभावित हो रही श्रवण शक्ति

Sat, 07 Jun 2025 08:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 07 Jun 2025 08:43 PM IST
विज्ञापन
Ear infection in fever patients, hearing power getting affected
महराजगंज। तापमान में तेजी से वृद्धि के बाद मौसम की नर्मी लोगों को वायरल बुखार के साथ कान में दर्द (ओटिटिस एक्सटर्ना) की चपेट में पहुंचा रही है। शनिवार को 13 बुखार पीड़ित ओपीडी में ऐसे मिले जिन्हें कान में दर्द की समस्या से भी जूझना पड़ रहा था। चिकित्सकों ने जांच के बाद गर्म पानी से सिंकाई की सलाह दी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को 718 रोगियों आ उपचार किया गया। वायरल बुखार के मरीजों की अधिकता रही। अधिकतर बुखार के मरीजों को कान में दर्द से भी दो चार हो रहे। नाक-कान व गला रोग विशेषज्ञ डाॅ. अनिरुद्ध ने जांच के बाद बताया कि तापमान की अधिकता के कारण शरीर के साथ-साथ कान भी डिहाइड्रेट होते हैं।
विज्ञापन

कान सूखा होकर संक्रमण की समस्या पैदा करता है जिससे कान में दर्द व सुनने की क्षमता प्रभावित होती है। समस्या में गर्म पानी से सिंकाई करना सबसे बेहतर उपचार है। शुरुआती दिनों में अगर दो दिन सिंकाई की जाए तो संक्रमण आगे नहीं बढ़ता और समाप्त हो जाता है, लेकिन ध्यान न देने के कारण यह बढ़कर अंदरूनी हिस्से की नलिका में सूजन उत्पन्न करता है, जिससे कान दर्द व सुनने की क्षमता प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले ऐसे रोगियों की जांच के बाद दवा व कान को गर्म पानी में काटन अथवा कपड़ा निचोड़कर सिंकाई करने की सलाह दी जा रही है। सीएमएस डाॅ. एके द्विवेदी ने कहा कि तापमान बढ़ने और घटने के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। आने वाले रोगियों को जांच के बाद दवा व एहतियात बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed