फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   E-KYC will curb uploading of fake photos in MNREGA

Maharajganj News: ई-केवाईसी से मनरेगा में फर्जी फोटो अपलोड करने पर लगेगा लगाम

Tue, 10 Feb 2026 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
E-KYC will curb uploading of fake photos in MNREGA
ई-केवाईसी से मजदूरी के भुगतान से आएगी पारदर्शीता
विज्ञापन

2.85 लाख सक्रिय मनरेगा जॉब कार्डधारकों में से 1.85 लाख का हो चुका है ई-केवाईसी
महराजगंज। मनरेगा के कार्यों में फर्जी फोटो अपलोड कर मजदूरी हड़पने के मामलों पर अब जल्द ही शिकंजा कसने जा रहा है। शासन के निर्देश पर जिले में सक्रिय जॉब कार्डधारकों की ई-केवाईसी (इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी) कराई जा रही है।
ई-केवाईसी पूरी होने के बाद कार्यस्थल पर श्रमिकों की फोटो विशेष मोबाइल एप के माध्यम से ही अपलोड की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति एक ही फोटो को दोबारा अपलोड करने या गलत फोटो डालने की कोशिश करेगा तो एप उसे स्वतः खारिज कर देगा। इस नई व्यवस्था से मनरेगा में वर्षों से चली आ रही फर्जीवाड़े की समस्या पर प्रभावी रोक लगने की उम्मीद है। जिले में वर्तमान में कुल 2.85 लाख सक्रिय मनरेगा जॉब कार्डधारक पंजीकृत हैं। इनमें से अब तक 1.85 लाख मजदूरों की ई-केवाईसी पूरी कर ली गई है जबकि शेष मजदूरों की प्रक्रिया अभी बाकी है।
विज्ञापन

ई-केवाईसी प्रणाली के तहत अब कार्यस्थल पर ली गई फोटो का मिलान आधार कार्ड में दर्ज फोटो से किया जाएगा। एप में ऐसी तकनीक विकसित की गई है कि वह फोटो के स्थान (लोकेशन) की भी जांच करेगा। यानी किसी दूसरे स्थान या पुराने फोटो को अपलोड करने की कोशिश पर सिस्टम तुरंत अलर्ट हो जाएगा और फोटो स्वीकार नहीं होगी। मनरेगा में लंबे समय से यह शिकायतें सामने आती रही हैं कि कई जगहों पर बिचौलिये या जिम्मेदार कर्मचारी फर्जी फोटो लगाकर मजदूरी निकाल लेते हैं। इससे वास्तविक मजदूरों को न तो पूरा लाभ मिल पाता है और न ही सरकारी धन का सही उपयोग हो पाता है। नई व्यवस्था में आंख की रेटीना (आंखों की पहचान) के माध्यम से भी श्रमिकों की पहचान सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शासन की मंशा है कि मनरेगा पूरी तरह पारदर्शी और तकनीक आधारित हो। ई-केवाईसी के बाद एप पर फोटो का मिलान आधार और लोकेशन से होगा। यदि किसी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है तो फोटो स्वतः खारिज हो जाएगी और संबंधित कार्य की मजदूरी जारी नहीं हो सकेगी।
-गौरवेंद्र सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed