{"_id":"63d56f3e46c77378cd09b46b","slug":"e-hospital-network-in-disrict-hospital-maharajganj-news-gkp465728713-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ई-हॉस्पिटल के लिए जिला अस्पताल में लग रही नेटवर्क लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ई-हॉस्पिटल के लिए जिला अस्पताल में लग रही नेटवर्क लाइन
विज्ञापन
ई-हॉस्पिटल के लिए जिला अस्पताल में लग रही नेटवर्क लाइन
व्यवस्था शुरू होते ही मरीजों का एक क्लिक में मिलेगा सभी ब्योरा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। फरवरी के अंत तक ई-हॉस्पिटल व्यवस्था जिला अस्पताल में शुरू हो जाएगी। शनिवार को नेटवर्क लाइन लगाई जा रही थी। कंप्यूटर की खरीद के बाद इसे शुरू किया जाएगा। जिला अस्पताल की ओपीडी, लैब के साथ ही 15 जगहों पर इसे ऑनलाइन करने की व्यवस्था बनाई जा रही है।
मरीजों को जांच व पर्ची लेकर इधर-उधर भटकना नहीं पडे़गा। ई-हॉस्पिटल व्यवस्था के शुरू होते ही मरीजों को सहूलियत मिलेगी। मरीज को पहले पर्ची काउंटर पर ही यूनीक आइडी बनाई जाएगी। बीमारी के अनुसार मरीज का डाटा संबंधित डॉक्टर के पास जाएगा। डॉक्टर जांच लिखते हैं तो मरीज की जांच के लिए लैब में ऑनलाइन ही भेज दिया जाएगा। डॉक्टर दवा लिखेंगे तो दवा काउंटर पर ऑनलाइन ही पहुंच जाएगी।
सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि 10 फरवरी को लखनऊ में प्रशिक्षण है। इसके बाद जरूरी दिशा निर्देश पर कार्य शुरू किया जाएगा। पर्ची काउंटर, ओपीडी, जच्चा-बच्चा वार्ड, पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, मेडिकल, सर्जिकल, जेई एईएस वार्ड, नवजात शिशु देख-भाल इकाई आदि प्रमुख स्थानों पर ई-हॉस्पिटल सेवा का लाभ मरीजों को मिलेगा।