फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   During the inspection, the officials gave instructions to ensure cleanliness and proper traffic management at the ghat.

Maharajganj News: नारायणी नदी में मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

Fri, 16 Oct 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
During the inspection, the officials gave instructions to ensure cleanliness and proper traffic management at the ghat.
निचलौल। नारायणी-गंडक नदी की शाखा के 13/4 पुल स्थित घाट पर दुर्गा मूर्ति विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एसडीएम अवनीश त्रिपाठी और सीओ रविंद्र कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आने-जाने के रास्ते व्यवस्थित रखने और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि विसर्जन के दौरान अव्यवस्था न हो। अधिकारियों ने घाट पर नाविकों और गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी संसाधन तैयार रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन

सीओ ने कहा कि विसर्जन के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा, जिससे श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ कानून-व्यवस्था भी बनी रहे। एसडीएम व सीओ ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed