{"_id":"66c51dde115db32b37011f54","slug":"dumping-ground-has-been-built-but-the-system-for-making-compost-from-garbage-is-incomplete-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-129356-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डंपिंग ग्राउंड तो बना पर कूड़े से खाद बनाने की व्यवस्था अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डंपिंग ग्राउंड तो बना पर कूड़े से खाद बनाने की व्यवस्था अधूरी
Wed, 21 Aug 2024 04:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 21 Aug 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
अगया में नगर पालिका के द्वारा बनाया गया डंपिंग ग्राउंड।
महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज ने एक करोड़ से अधिक रकम खर्च कर अगया में डंपिंग ग्राउंड तो बनवा दिया, लेकिन कूड़े से खाद बनाने की व्यवस्था अधूरी है। नगर का कूड़ा भी लाया जा रहा है, लेकिन उसके निस्तारण की दिशा में पहल नहीं हो पा रही है।
नगर पालिका महराजगंज क्षेत्र में रोजाना 10 टन से अधिक कूड़ा एकत्र होता है। कूड़े को रोजाना अगया स्थित डंपिंग ग्राउंड में पहुंचाया जाता है। वहां सूखे कूड़े से प्लास्टिक से जुड़ी सामग्रियों को अलग किया जाता है। इसके बाद अन्य कूड़े को मशीन में डालकर उसकी सफाई कराई जाती है। इसके बाद कूड़े को कंपोस्टिंग मशीन में डालकर खाद तैयार करने की व्यवस्था है, मगर कंपोस्टिंग मशीन के कार्य न करने की वजह से खाद तैयार करने की दिशा में सार्थक पहल नहीं हो पा रही है।
मशीन के क्रियाशील न होने के बावत वहां पर तैनात कर्मियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अर्थिंग कराने के लिए मशीन रखी गई है। उसके होने के बाद कंपोस्टिंग का कार्य प्रारंभ कराया जा सकेगा। कंपोस्टिंग होने से जहां कूड़े का तीव्र गति से निस्तारण हो सकेगा, वहीं उर्वरक को बेचकर पालिका अपनी आय भी बढ़ा सकेगी।
विज्ञापन
डंपिंग ग्राउंड की सूरत बिगाड़ रहा कूड़ा
अगया में बने डंपिंग ग्राउंड में रखा कूड़ा जहां परिसर की सूरत को बिगाड़ रहा है, वहीं मुश्किलों को बढ़ाने का भी कार्य कर रहा है। गनीमत है कि यह आबादी क्षेत्र के बाहर है, नहीं तो लोगों के लिए यह परेशानी का सबब बनता। हालांकि वहां पर तैनात कर्मियों ने बताया कि जब बिजली रहने पर कूड़े को निस्तारित करने की दिशा में सभी आवश्यक प्रबंध कर दिए जा रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्र की बदहाल बिजली बढ़ा रही समस्या
अगया ग्रामीण क्षेत्र में है। ऐसे में वहां पर इस समय पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। भरपूर बिजली न मिलने से जहां कूड़े को स्वच्छ करने का काम नहीं हो पा रहा है, वहीं परिसर में जमा कूड़ा भी कम नहीं हो रहा है। भरपूर बिजली मिले तो समस्या का निदान हो जाए।
जनरेटर आ गया है। इसे व्यवस्थित कराने के बाद समस्या दूर हो जाएगी। कूड़ा निस्तारण कराने के लिए बेहतर प्रबंध किया गया है।
-आलोक कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका