फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Due to the rain of children due to lack of education

बारिश की वजह से बच्चों की हाजिरी कम, नहीं हुई पढ़ाई

Tue, 03 Jul 2018 12:59 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 03 Jul 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
Due to the rain of children due to lack of education
बारिश की वजह से बच्चों की हाजिरी कम, नहीं हुई पढ़ाई - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। बारिश की वजह से परिषदीय स्कूलों में पठन-पाठन आगाज ही खराब रहा। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बेहद कम रही। बारिश ने गुरूजी की लाज बचा दी, अन्यथा बच्चों को स्कूलों तक लाने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ती। नामांकन के सापेक्ष      बच्चों की उपस्थिति बेहतर करने के लिए विभाग की ओर से किए गए प्रयास की हकीकत बारिश में छिप गई। स्कूलों में पढ़ाई का पहला दिन तो गुरूजी का बच्चों के इंतजार में गुजर गया।
विज्ञापन


यही नहीं, कहीं स्कूल बंद मिले तो कहीं मैडम हाजिरी बनाकर घर चली गईं। कुछ बच्चे विद्यालयों में आए भी तो वह बरसात के कारण भीग गए थे। स्कूलों में बच्चे पहुंचे तो उन्हें पढ़ाने की फुर्सत गुरू जी को नहीं रही। शिक्षक विद्यालयों में आपस में बैठकर बातचीत करते दिखे। सिसवां क्षेत्र में एक स्कूल तो पानी से घिर गया है। यहां बच्चे और गुरूजी दोनो का पता नहीं था। अमर उजाला की टीम ने झमाझम बारिश के बीच स्कूलों में पठन पाठन व्यवस्था का जायजा लिया तो बेसिक शिक्षा विभाग की पूरी तैयारी की पोल खुल गई। सुबह करीब 8ः14 बजे नगर का प्राथमिक विद्यालय द्वितीय का गेट खुला था। बारिश में दो बच्चे छाता लेकर स्कूल पहुंचे। कक्षा चार के आदित्य और आकाश ने बताया कि स्कूल का पहला दिन था। इसलिए समय से स्कूल पहुंचे। छाता लगाकर आने पर भी कपडे़ भीग गए। प्रधानाध्यापिका साधना सिंह, सहायक अध्यापक श्वेता श्रीवास्तव बैठ कर जरूरी प्रपत्रों को दुरुस्त कर रही थीं। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि रसोइयां अमरावती बच्चों को बुलाने नगर में गई है। बारिश की वजह से बच्चे कम आए हैं। स्कूल में 125 बच्चे पंजीकृत हैं। एक कमरे में छत से पानी टपकता है। थोड़ी देर में कक्षा पांच की रंजू और कक्षा दो के विद्यार्थी सूरज, शालिनी पहुंचे। यह तीनों विद्यार्थी पानी से भीग गए थे। कमरे में जाकर कपड़े सुखाने लगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed