फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Due to the agitation in Nepal, the house of former MP and current MLA was burnt

नेपाल में बवाल: आंदोलनकारियों ने Ex MP व MLA के घर में लगाई आग, नेताओं ने भागकर बचाई जान- अब 'अज्ञातवास'

Wed, 10 Sep 2025 12:08 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 10 Sep 2025 12:08 PM IST
सार

घटना की सूचना पाकर तत्काल एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता और क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह बार्डर पर पहुंच गए। जहां पर टीम के साथ गश्त कर बार्डर की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उसके बाद पुलिस के साथ ही सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रहने के लिए निर्देश दिए।

विज्ञापन
Due to the agitation in Nepal, the house of former MP and current MLA was burnt
जलता घर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारत नेपाल बार्डर से सटे बहुआर पुलिस चौकी से महज चंद दूरी पर बार्डर से सटे नेपाल के कठहवा में आंदोलन की आग पहुंच चुकी है। रात करीब साढ़े नौ बजे आंदोलनकारियों ने कठहवा स्थित जनता प्रगतिशील पार्टी नेपाल के अध्यक्ष व पूर्व सांसद हिरदेश त्रिपाठी और वर्तमान विधायक संतु जायसवाल के मकान में आग लगा दी।

विज्ञापन


वहीं, आग की भयावह लपटों को देख सीमावर्ती इलाकों में हड़कंप मच गया। हालांकि घटना की सूचना पाकर तत्काल एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता और क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह बार्डर पर पहुंच गए। जहां पर टीम के साथ गश्त कर बार्डर की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उसके बाद पुलिस के साथ ही सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रहने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि बार्डर पर सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क है। बार्डर के मुख्य नाकों के साथ ही पगडंडियों पर भी निगरानी तेज कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed