फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Due to inflation, the prices of the silver umbrella (chhatra) for the Goddess have seen a sharp increase.

Maharajganj News: चांदी महंगी तो छोटा हुआ मां का छत्र, कम वजन की मांग

Sun, 18 Oct 2026 02:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Due to inflation, the prices of the silver umbrella (chhatra) for the Goddess have seen a sharp increase.
महराजगंज। चांदी की चमक ने देवी मां को चढ़ाए जाने वाले छत्र को महंगा कर दिया है। पहले श्रद्धालु नवरात्र में 50 ग्राम या उससे अधिक वजन का छत्र खरीदते थे, वहीं इस बार चांदी महंगी होने के कारण लोग 15 ग्राम वाले लाइटवेट छत्र की तलाश सराफा बाजार में कर रहे हैं। नवरात्र में देवी जगदंबा को छत्र अर्पित करने की परंपरा है।
विज्ञापन

सराफा कारोबारी राजकुमार वर्मा ने बताया कि उनके यहां अब तक 75 छत्र बिक चुके हैं। बिक्री नवमी तक जारी रहेगी। शनिवार को चांदी की कीमत दो लाख 10 हजार रुपये प्रति किलो रही। इस रेट के मुताबिक 15 ग्राम के लाइटवेट छत्र की कीमत 3000 रुपये पड़ रही है। मेकिंग चार्ज और जीएसटी जोड़ने पर दाम और बढ़ जा रहा है।
विज्ञापन

महंगाई के कारण देवी मां के चांदी के छत्र की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। नवरात्र में देवी मां को चांदी का छत्र चढ़ाना सुख, समृद्धि और बुध-चंद्र ग्रहों के दोष निवारण का प्रतीक माना जाता है। इसी मान्यता के चलते हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु छत्र चढ़ाते हैं। पहले लोग 50 ग्राम तक के शुद्ध चांदी के छत्र बनवाते थे लेकिन इस बार चांदी के बढ़े भाव, मेकिंग चार्ज और जीएसटी के कारण लाइटवेट छत्र ज्यादा बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा कारोबारी गणेश वर्मा ने बताया कि चांदी के रेट ऐतिहासिक ऊंचाई पर हैं। ऐसे में ग्राहक बजट के अनुसार हल्के वजन के छत्र की मांग कर रहे हैं। 10 से 15 ग्राम के छत्र सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि भावना बड़ी होनी चाहिए, वजन कम होने से श्रद्धा कम नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed