{"_id":"69d0285e493624ac3e03b6ec","slug":"due-to-increase-in-prices-the-quantity-of-cardamom-in-the-standing-spices-has-reduced-maharajganj-news-c-7-1-gkp1056-1279125-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दाम बढ़ने से खड़े मसालों में कम हो गई इलायची की मात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दाम बढ़ने से खड़े मसालों में कम हो गई इलायची की मात्रा
विज्ञापन
15 दिन में एक हजार रुपये प्रति किलो बढ़े भाव, बड़ी इलायची के दाम भी बढ़े
छोटी इलायची तीन से बढ़कर चार हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंची
महराजगंज। पिछले 15 दिनों में इलायची के तेजी से बढ़ने से मसालों में इनकी मात्रा कम हो गई है। वहीं शौकीनों की पान गिलौरियों से यह नदारद है। महज 15 दिन में छोटी इलायची एक हजार रुपये प्रति किलो तक बढ़ी है। इलायची मार्च के शुरुआती सप्ताह में तीन हजार रुपये किलो थी, अब यह बढ़कर चार हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।
छोटी इलायची खरीदारी करने में लोगों का पसीना छूट रहा है। मसाला कारोबारी धीरेंद्र निगम का कहना है कि आवक में कमी व मांग अधिक होने के कारण इलायची के दाम में यह इजाफा हुआ है। इलायची का इस्तेमाल भोजन के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। मसाला चाय बनाने में भी इसका उपयोग किया जाता है। कारोबारी नंदकिशोर ने बताया कि बाजार में दो प्रकार की इलायची उपलब्ध है। 15 दिन पहले तक काली (बड़ी) इलायची की कीमत दो हजार रुपये प्रति किलो थी। अब इसकी कीमत तीन हजार रुपये प्रति किलो हो चुकी है। इसी तरह हरी (छोटी) इलायची 15 दिनों पहले तीन हजार रुपये प्रति किलो बिक रही थी। अब इसकी बिक्री चार हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।
दाम बढ़ने से कम हो गई बिक्री
इलायची के मूल्य बढ़ने का असर बिक्री पर देखा जा रहा है। पहले खड़ा मसाला पैकेट में इसकी मात्रा भरपूर रहती थी, लेकिन रेट बढ़ने के कारण छोटे मसाला पैकेटों में यह नहीं दिख रही है। वहीं बड़े पैकेट में गिनी-चुनी मात्रा दिखती है। खोये की मिठाइयों में सुगंध के लिए व पान की दुकानों ने भी हरी इलायची की खरीद मात्रा घटाई है।