फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Due to broken river dams

रोहिन नहर पर बन रहा कच्चा बांध टूटा

Tue, 12 Dec 2017 12:40 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 12 Dec 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Due to broken river dams
रोहिन नहर पर बन रहा कच्चा बांध टूटा - फोटो : अमर उजाला

रतनपुर (महराजगंज

विज्ञापन

‌महराजगंज ‌जनपद के नौतनवां ब्लाक के रतनपुर में रोहिन नहर में पानी छोड़ने के लिए कच्चा बांध बनाया जा रहा है। बांध लगभग बनकर तैयार है लेकिन कार्य ठीक से न होने के कारण बांध पर जब पानी का दबाव बढ़ा तो टूट गया। रतनपुर से निकली नहर के पानी से लक्ष्मीपुर तथा नौतनवां ब्लॉक के कई गांवों में फसलों की सिंचाई होती है।

रतनपुर से निकली रोहिन नहर का बीयरगेट 2004 में आए भीषण बाढ़ के दबाव से टूट गया था। तबसे प्रति वर्ष कच्चा बांध बनाकर नहरों में पानी छोड़ा जाता है। जब बरसात का मौसम आता है तो बाढ़ आने से पहले ही बांध को काट दिया जाता है। इस वर्ष भी सिंचाई विभाग करीब 9.50 रुपये लाख की लागत से 80 मीटर लंबा कच्चा बांध बनाने का काम करा रहा है।

विज्ञापन

सोमवार को सुबह लगभग सात बजे पानी का दबाव बढ़ा तो बांध में अचानक रिसाव होने लगा। रिसाव होते ही कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। तत्काल जेसीबी के जरिए बांध टूटने से बचाने की कोशिश की गई लेकिन पानी का दबाव ज्यादा होने से लगभग 30 मीटर हिस्सा बह गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मानक के अनुरूप कार्य न होने से बांध टूटा है। जेई शम्भूनाथ कुशवाहा का कहना है कि बांध बनाने का कार्य पूरा हो गया था। अचानक पानी के दबाव से बीच में रिसाव होने लगा, जिससे बांध टूट गया। पुन: ठेकेदार से बांध बनवाया जाएगा। उधर, काम करा रहे ठेकेदार रंजीत सिंह ने बताया कि बांध का कार्य सोमवार को लगभग पूरा हो गया था, लेकिन रिसाव के कारण बांध टूट गया। उसे जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed