{"_id":"614e10078ebc3e0b35690dc2","slug":"duda-will-make-urban-unemployed-and-group-self-reliant-maharajganj-news-gkp410476897","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी बेरोजगारों व समूह को आत्मनिर्भर बनाएगा डूडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी बेरोजगारों व समूह को आत्मनिर्भर बनाएगा डूडा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरी बेरोजगारों व समूह को आत्मनिर्भर बनाएगा डूडा
इच्छुक लोगों व समूह से 30 सितंबर तक मांगा गया आवेदन
महराजगंज। शहरी बेरोजगारों व समूह से जुड़ी महिलाओं को जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) आत्मनिर्भर बनाएगा। इसके लिए बेरोजगारों व समूहों को ऋणपरक योजना का लाभ लेने के लिए 30 सितंबर तक डूडा कार्यालय में आवेदन करना होगा।
दीनदयाल अंत्योदय योजना के घटक स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत नगर पालिका परिषद महराजगंज क्षेत्र में रहने वाले तथा स्वरोजगार स्थापित करने के इच्छुक लोगो को दो लाख रुपये तक तथा समूह की महिलाओं को अधिकतम 10 लाख रुपये तक ब्याज सब्सिडी युक्त ऋण उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जा रही है। उद्देश्य है कि व्यक्तिगत ऋण योजना से जुड़कर जहां लाभार्थी स्वयं के व्यवसायिक दायरे को विकसित करें, वहीं समूह की महिलाएं भी अपने व्यापार को व्यापकता देते हुए अपने जीवन स्तर को सुधारने का कार्य करें। ऐसा कर जहां वे सशक्त होंगी वहीं दूसरों को भी प्रेरित कर सकेंगी। डूडा के परियोजना अधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ल ने कहा कि मिशन रोजगार के तहत शहरी बेरोजगारों व समूह की महिलाओं के विकास को लेकर पहल प्रारंभ की गई है। इच्छुक लोग 30 सितंबर तक अपना आवेदन कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें।
आवेदन के साथ जमा करने होंगे यह कागजात
ऋणपरक योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की फोटोकापी, दो फोटो, व्यवयाय से संबंधित दस्तावेज भी प्रस्तुत करना होगा।