फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Drivers and conductors kept waiting, buses remained parked

Maharajganj News: चालक- परिचालक करते रहे इंतजार, खड़ी रहीं बसें

Mon, 20 Oct 2025 07:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
Drivers and conductors kept waiting, buses remained parked
महराजगंज। दीपावली से लेकर छठ तक यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए महराजगंज डिपो ने चालक-परिचालक की छुट्टियां रद्द कर रखी हैं। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए परिवहन निगम की तरफ से प्रभावी आदेश के कारण दीपावली के दिन वाहन चालक व परिचालक महराजगंज बस स्टेशन परिसर में यात्रियों का इंतजार करते रहे, लेकिन त्योहार के दिन यात्रियों के न निकलने के कारण अधिकतर रूट की बसें खड़ी रह गई।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे तक प्रयाग व लखनऊ-दिल्ली रूट से आने वाली बसों से पहुंचे अधिकतर यात्री मुख्यालय व आसपास के रहे जिन्होंने ई-रिक्शा या घर से मंगाए गए वाहनों के सहारे घर की राह पकड़ी। लेकिन नौतनवां, फरेंदा, गोरखपुर जैसे लोकल रूट की बसें खड़ी की खड़ी रह गई। रोडवेज चालक हरिओम कन्नौजिया गोरखपुर के लिए बस स्टेशन पर वाहन लगाकर सुबह 8 बजे से 11 बजे तक इंतजार करते मिले। बताया कि हर रोज जहां 10 से 15 मिनट में बस फुल हो जाती थी वहीं आज त्योहार के कारण बहुत सीमित संख्या में यात्री आ रहे जिसके कारण लगभग 3 घंटे से इंतजार कर रहे, लेकिन अभी तक सिर्फ 8 सवारियां ही मिली हैं। आज व कल यात्री कम रहेंगे। बुधवार से वापसी शुरू होने पर ही पर्याप्त यात्री मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed