फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Driver suspended for driving under the influence of alcohol

Maharajganj News: शराब पीकर बस चलाने पर चालक निलंबित

Thu, 23 Oct 2025 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Driver suspended for driving under the influence of alcohol
मिठौरा। क्षेत्र के ग्राम सभा पतरेंगवा में रोडवेज बस चालक को शराब पीकर वाहन चलाना महंगा पड़ गया। ग्रामीणों के विरोध के चलते परिचालक ने चालक को एआरएम के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महराजगंज डिपो की रोडवेज बस का वाहन चालक विकाऊ निवासी गाजियाबाद मंगलवार को दिन में तीन बजे महराजगंज से सवारी भर कर चला। वाहन चलाने से पहले उसने शराब पी। महराजगंज से निचलौल जाते समय कई बार उसने बस से दुर्घटना होते होते बची। पतरेंगवा के पास सिंदुरिया की तरफ से महराजगंज जाते समय ई-रिक्शा में टक्कर लगने से यात्री बाल-बाल बच गए। लोगों के शोर मचाने पर परिचालक ऋषि पटेल ने बस चालक को डांटा तो चालक को ये बात नागवार लगी।
विज्ञापन

बस में बैठे यात्रियों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। चालक और परिचालक में हाथापाई होने लगी। परिचालक ने परिवहन निगम को मामले की सूचना देकर मामले को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिवहन निगम के अधिकारियों ने यात्रियों को दूसरे बस में बैठाकर, बस चालक को विकाऊ को अपने साथ वाहन में बैठाकर ले गए। एआरएम सर्वजीत वर्मा का कहना है की वाहन चालक विकाऊ को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed