फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   driver and co driver including 20 fever

चालक व सह चालक समेत 20 को तेज बुखार

Sun, 19 Apr 2020 10:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
driver and co driver including 20  fever
पुणे से आए चालक व सह चालक समेत 20 को तेज बुखार
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर। पुणे से ट्रक बुक करके घर आने वाले 49 मजदूरों को शुक्रवार को कोल्हुई पुलिस द्वारा रोका गया था। जिनको क्षेत्र के भागीरथी कृषक इंटर कॉलेज भगीरथपुर में क्वारंटीन किया गया है। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लक्ष्मीपुर की स्वास्थ्य टीम द्वारा ट्रक चालक व सह चालक समेत 51 मजदूरों का स्क्रीनिंग किया गया। जिसमें 31 को स्वस्थ पाया गया है। जबकि 20 में बुखार पाया गया। जिनको दवा देकर अलग कमरे में क्वारंटीन कर दिया गया है। लेकिन उनका बुखार अभी भी तेज है। ऐसे में उनका दोबारा थर्मल स्क्रीनिंग किया जाएगा। जिसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुसार उन्हें रैंडम सैंपल के लिए भेजा जाएगा। जबकि स्वस्थ मिले 31 मजदूरों को भी भागीरथी कृषक इंटर कॉलेज भगीरथपुर में ही क्वारंटीन कर दिया गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर के अधीक्षक डॉ. दिवाकर राय ने बताया कि 15 अप्रैल को पुणे से चले 49 मजदूरों से भरा ट्रक शुक्रवार को पकड़े जाने के बाद कोल्हुई पुलिस द्वारा उनके स्वास्थ्य परीक्षण व स्क्रीनिंग के लिए जानकारी दिया गया था, लेकिन लोगों में थकान के वजह से लोगों के एक दिन आराम करने के बाद शनिवार को सभी का थर्मल स्क्रीनिंग किया गया। जिसमें लक्ष्मीपुर ब्लॉक के 16 व नौतनवां ब्लॉक के दो समेत कुल 18 में बुखार पाया गया। जिनको दवा देकर अलग कमरे में क्वारंटीन कर दिया गया था। रविवार को स्वास्थ्य टीम ने सभी की स्क्रीनिंग किया। जिसमें ट्रक चालक व सह चालक समेत 20 लोगों में तेज बुखार पाया गया। ऐसे में सभी 20 लोगों का दोबारा थर्मल स्क्रीनिंग किया जाएगा। सभी के रैंडम सैंपल कराया जाना भी आवश्यक है। जिसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद रैंडम सेंपल के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी फरेन्दा अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि स्वास्थ्य टीम द्वारा ट्रक चालक व सह चालक समेत सभी 51 की स्क्रीनिंग किया गया। जिसमें 20 को तेज बुखार होना पाया गया। जिन्हें अलग क्वारंटीन किया गया। जबकि स्वस्थ मिले 31 मजदूरों को स्वस्थ पाया गया। जो अपने गांवों पर जाने की बात कर रहे थे। लेकिन उच्चाधिकारियों के निर्देश के क्रम में उनको भी भागीरथी कृषक इंटर कॉलेज भगीरथपुर में ही क्वारंटीन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed