फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dream came true, new golden era started

Maharajganj News: सपना हुआ साकार, नए स्वर्णिम युग की हुई शुरुआत

Mon, 22 Jan 2024 08:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 22 Jan 2024 08:32 PM IST
विज्ञापन
Dream came true, new golden era started
महराजगंज। सोमवार को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हर तरफ उत्सव का माहौल है। सभी का सपना साकार हुआ। नए स्वर्णिम युग की शुरुआत हुई है। गुजरे वक्त की अयोध्या और अब में जमीन आसमान का अंतर है। आज की तस्वीर अलौकिक है। पहले दर्शन के बाद कोई रूकना नहीं चाहता था। अब तो वहां से आने का मन नहीं करता है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद लोगों ने गुजरे वक्त की अयोध्या व अब में अंतर पर बात की गई तो सभी ने अपनी प्रक्रिया व्यक्त की।
विज्ञापन

समाजसेवी विजय सिंह संत कहते हैं कि करीब पांच सौ वर्ष पूर्व जिस अयोध्या कांड का ‘अथ’ हुआ था, उसकी परमात्मा राम के दिव्य-भव्य भवन में स्वर्गिक आभा की संगति में विराजमान होने के साथ ‘इति’ हुई। वर्षों से जिस दिन का इंतजार था, वह एक पूरा हो गया।
विज्ञापन

जितेंद्र शुक्ल ने कहा कि पहले प्रभु श्रीराम 14 वर्ष वनवास काटे फिर पांच सौ साल टेंट में बिताए। नई अयोध्या भगवान श्रीराम की अयोध्या है। सनातन धर्म की विजय हुई है। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होना किसी बड़े सपने के साकार होने से कम नहीं है। अब अयोध्या बदल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षाविद् आदित्य श्यामदेव ने कहा कि शबरी की भांति प्रतीक्षारत साधु-संत, माता जानकी की भांति सहनशील भारतीय समाज और हनुमान जी जैसे सच्चे रामभक्तों की चिर अभिलाषा भी पूरी हो गई। अब तो हर बार अयोध्या जाने का मन करेगा। पहले तो वहां श्रद्धालुओं के लिए कोई सुविधा नहीं थी।

शिक्षाविद धर्मेंद्र यादव ने बताया कि जो अयोध्या कभी अपनी पहचान बताने के लिए सिसकियां ले रहीं थी। उस अयोध्या को विश्व के पटल पर आज पहचान मिल गई। जिसे अनेक आघात सहने पड़े। जिसने उपेक्षा का दंश झेला। जिसे अपना सत्य प्रमाणित करने में पांच सदियां लग गईं। वह अयोध्या आज इतिहास में अमर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed