फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dor to Dor distribute the Rashan to Flood Victim

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की खबर

Sat, 04 Sep 2021 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Dor to Dor distribute the  Rashan to Flood Victim
जनपद के बाढ़ से प्रभावित इलाकों में घर-घर बांटी जाएगी राहत सामग्री : सीएम
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में बाढ़ का हाल जानने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को शाहाबाद स्थित जीएस पब्लिक स्कूल में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज से बाढ़ प्रभावित गांवों में विशेष रूप से बाढ़ राहत एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत टीम बनाकर अधिकारी व कर्मचारी घर-घर राहत बचाव सामग्री का वितरण करेंगे। साथ ही बाढ़ सुरक्षा एवं चिकित्सा संबंधी जरूरी जानकारी भी देंगे।
मुख्यमंत्री ने जिले का आलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में तीन दिनों के अंदर एक- एक नोडल अधिकारी नामित कर बाढ़ पीड़ित परिवारों तक राहत सामग्री मुहैया कराया जाना सुनिश्चित करें। धन की कोई कमी नहीं है लिहाजा लोगों तक राहत पहुंचाने को लेकर सभी जरूरी कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि पांच सितंबर से प्रदेश के सभी बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसके तहत अभियान चलाकर बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वच्छता, पेयजल व स्वास्थ्य संबंधी साधन संसाधन को बेहतर और सर्वसुलभ बनाया जाएगा। गांवों में कैंप लगाकर लोगों में जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी जिससे बाढ़ का पानी घटने के बाद संक्रामक बीमारी फैलने के खतरे को कम किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांवों में क्लोरीन की गोलियां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जाए तथा सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास किया जाए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, अजय कुमार श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, अरुणेश शुक्ला, परमानंद तिवारी, चिंटू सिंह, योगेंद्र यादव, राकेश जायसवाल, विवेका पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित समय से 36 मिनट पहले पहुंचे सीएम योगी
महराजगंज। जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से करीब 36 मिनट पूर्व बृजमनगंज के शाहाबाद स्थित जीएस पब्लिक स्कूल परिसर में बने हेलीपैड पर उतर गए। इसके बाद सीधे वह बाढ़ राहत केंद्र पहुंचे और वहां बाढ़ पीड़ितों से मिले। इस दौरान उन्होंने दस परिवारों में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया। उनको 12.30 बजे कार्यक्रम में पहुंचना था। राहत सामग्री वितरण के बाद सीएम सीधे जनता के बीच पहुंच गए और मदद व बचाव का भरोसा देते हुए पुन: मंच की ओर लौटे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी संवेदना बाढ़ पीड़ित परिवारों के साथ है। जिले में बाढ़ बचाव को लेकर कुल 23 परियोजनाओं पर काम चल रहा है जिसमें से नौ का कार्य पूर्ण भी हो चुका है।
इनको मिली सीएम से राहत सामग्री
महराजगंज। हातबेला हरैया की मानती देवी, शाहाबाद की इशरावती, उर्मिला, सुशीला, बेलासपुर की पुनीता, बरसाती, राजमति, आरती, पृथ्वीपालगढ़ की ज्ञानती को सीएम ने राहत सामग्री दी। इसके अलावा अन्य लाभार्थियों को राहत सामग्री केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सिसवां विधायक प्रेम सागर पटेल द्वारा भी वितरित की गई।
भीड़ को कार्यक्रम स्थल से पहले पुलिस ने रोका
महराजगंज। जीएस पब्लिक स्कूल शाहाबाद में कार्यक्रम स्थल की ओर जा रही कुछ महिलाओं को पुलिस ने रोका तो महिलाओं ने गुस्से का इजहार किया। आक्रोशित महिलाओं ने पुलिस कर्मियों ने नोकझोक की। सीओ फरेंदा सुनील दत्त दुबे मौके पर पहुंचकर महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया। कार्यक्रम स्थल के बाहर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी। कड़ी सुरक्षा घेरे में सीएम ने राहत सामग्री वितरित की।
13 मिनट के संक्षिप्त संबोधन में सिर्फ सुरक्षा की बात
महराजगंज। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच पर 12.02 बजे से संबोधन शुरू किया और 12.15 बजे मंच से नीचे उतर गए। कुल 13 मिनट के संबोधन में सीएम ने सिर्फ बाढ़ से बचाव की बात की। लोगों को बचाव के प्रति सचेत रहने की नसीहत दी। साथ ही अधिकारियों को चेताया भी।
मंच के सामने राहत सामग्री लेकर मेज के पास खड़े रहे लाथार्थी
जीएस पब्लिक स्कूल शाहाबाद परिसर में मंच के सामने एक कतार में राहत सामग्री मेज पर रखी हुई थी। इसमें आलू, चावल, तेल समेत अन्य समग्री पैक थी। सभी लाभार्थी मेज के सामने खड़े रहे। सीएम ने क्रमश: सभी से हालचाल पूछा।
मंच पर नेताओं को बोलने का नहीं मिला मौका
महराजगंज। कार्यक्रम के दौरान सबसे खास बात रही कि नेताओं को मंच से बोलने का अवसर नहीं मिला। सीएम सीधे मंच पर पहुंचे तो चंद मिनटों में संबोधन शुरू कर दिया। कार्यक्रम में पूरा फोकस लाभार्थियों को राहत सामग्री वितरित करने पर रहा।
पीड़ितों का दर्द बांट नुकसान की भरपाई का सीएम ने किया वादा
उपलब्ध संसाधनों की बात कर आपदा से बचाव की बताए युक्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में बाढ़ से मची तबाही का हाल जानने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को शाहाबाद में आए। यहां बाढ़ आपदा प्रभावित व्यक्तियों का दर्द बांटने के दौरान सीएम ने नुकसान की भरपाई सर्वेक्षण के बाद होने का वादा किया तो पीड़ितों के मुरझाए चेहरे खिल गए। सीएम ने अभिभावक की तरह से सबको आपदा से बचाव की युक्ति बताई। साथ ही सेहतमंद रहने के लिए सचेत रहने को कहा।
बाढ़ से जिले में हुए नुकसान का सर्वे त्वरित कराने की बात करते हुए सरकार की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। वहीं, अधिकारियों को मंच से चेताया। नदी की धारा में जिनका मकान चला गया उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिलेगा। फसल का सर्वेक्षण कराने के बाद उसका भी उचित मुआवजा मिलेगा। जहां गांव में बिजली आपूर्ति ठप है, वहां जनरेटर की व्यवस्था करने का निर्देश दिए।

सीएम ने इस बार संबोधन में कोई राजनीतिक बात नहीं की। वह जनता का दर्द बांटने आए थे तो सीधे मूल तथ्यों पर ही आने विचारों को व्यक्त कर पीड़ितों के प्रति अपनी सच्ची हमदर्दी दिखाई। उनके संबोधन में सिर्फ बाढ़ से बचाव, राहत कार्य में तेजी, व्यवस्था एवं अधिकारियों को सक्रिय रहने की बात पर ज्यादा जोर रहा। सबसे खास बात रही कि सीएम ने अपने संबोधन के माध्यम से जनता के दर्द को दूर करने वाली बातों को करते हुए स्वच्छता पर विशेष जोर दिया। भाजपा नेता अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार जनता के हित को लेकर गंभीर है। बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद की जा रही है। पर्याप्त संसाधन उपलब्ध है। सीएम ने पीड़ितों से सीधा संवाद कर उनके दर्द को जाना, साथ ही भरपूर मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed