फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dogs are becoming aggressive... be cautious even in the streets

Maharajganj News: आक्रामक हो रहे कुत्ते...गलियों में भी रहें सतर्क

Thu, 25 Sep 2025 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 25 Sep 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Dogs are becoming aggressive... be cautious even in the streets
शास्त्री नगर वार्ड में कुत्तों का झुंड।संवाद
महराजगंज। मौसम में हो रहे बदलाव का असर स्ट्रीट डॉग पर भी हो रहा है। इन दिनों वे आक्रामक हो चुके हैं। शहर से लेकर गांव की गलियों तक यह लोगों को निशाना बना रहे हैं। बीते 10 दिन में 15 से अधिक लोग कुत्तों के काटने से घायल हुए हैं। पार्क, अस्पताल, कार्यालय, सड़क व गलियों तक में कुत्तों के अचानक हमलों से लोग परेशान हैं। लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सुई कक्ष में तैनात चीफ फार्मासिस्ट शैलेष मिश्रा ने बताया कि रोजाना 10 से 12 पीड़ितों को एआरवी लगाई जा रही है। पर्याप्त मात्रा में एंटी रैबिज वैनम उपलब्ध है। मई से अब तक 700 लोगों ने एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवाए हैं। उधर, आक्रामक कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम में रखने की व्यवस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में भोजन और पानी की कमी के चलते कुत्ते और बंदर आक्रामक हो रहे हैं। यही कारण है कि एआरवी लगवाने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। कुत्तों के काटने से पीड़ितों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। दूसरी ओर महराजगंज शहर में भी कुत्तों का आतंक है। ये तेज गति से जा रही बाइक पर अक्सर टूट पड़ते हैं। पनियरा क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव में कुत्तों के हमले में चार बच्चे घायल हुए हैं। उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार हो रहा है। रविवार को गांव में बच्चे घर पर मिले, लेकिन ज्यादातर बच्चे सहमे रहे। बीते दिन सभी बच्चे अपने अपने घरों के सामने खेल रहे थे। इसी बीच एक कुत्ता अचानक हमला कर दिया। निचलौल क्षेत्र में बीते तीन सितंबर को खूंखार कुत्ते का आतंक इस कदर था कि मासूम समेत सात लोगों पर हमलाकर लहूलुहान कर दिया था। दो लोगों की हालत तो बेहद नाजुक हो चुकी थी। फिलहाल अब सभी के स्वास्थ्य में काफी सुधार हो चुका हैं। कुत्तों के हमलों में लोग घायल होकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed