फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Doctors chased away the young man who went for recovery

Maharajganj News: वसूली करने के गए युवक को डॉक्टरों ने दौड़ाया, मची अफरातफरी

Fri, 16 Feb 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 16 Feb 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Doctors chased away the young man who went for recovery
महराजगंज। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार दोपहर में अचानक मारो-मारो, पकड़ो-पकड़ो...की आवाज गूंजने लगी। कतार में खड़े मरीज कुछ समझ नहीं पाए और वह भी भागने लगे। इससे करीब घंटे भर ओपीडी में अफरातफरी मची रही। माहौल को भांपकर युवक बाइक छोड़र फरार हो गया। बाद में लोगों को पता चला कि युवक पत्रकार बनकर वसूली करने पहुंचा था। ओपीडी गेट पर डॉक्टर व स्टॉफ खड़े होकर युवक को खोजते रहे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार दोपहर में अपने कक्ष में डॉ. प्रमोद कुमार मरीजों को देख रहे थे। कई मरीज कतार में पर्चा लेकर खड़े थे। तभी एक युवक आया और अपने आप को एक पोर्टल का पत्रकार बताते हुए सवाल करने लगा। वह दो चार सवाल पूछा तो डॉक्टर ने कहा कि मरीजों की लंबी कतार है, जांच करने में परेशानी हो रही है। आरोप है कि उनकी बात सुनकर वह धमकी देते हुए अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने लगा। इसके बाद डॉक्टर ने उसको बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन वह बात सुनने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन

आरोप है कि युवक कुछ रकम मांग रहा था, नहीं देने पर उल्टे-सीधे सवाल कर मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। इस बीच वह नोकझोंक करने लगा। आवाज सुनकर अन्य डॉक्टर व कर्मी आने लगे तो युवक माहौल देखकर भागने लगा और मारो-मारो की आवाज गूंजने लगी। सभी लोग उसे दौड़ाने लगे। मरीजों को कुछ समझ में नहीं आ रहा था। हर कोई इधर-उधर भागने लगा। भीड़ का फायदा उठाते हुए युवक ओपीडी से फरार हो गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक मरीज पर्चा लेकर इधर-उधर भटकते रहे। सभी डॉक्टर व स्टाफ ओपीडी छोड़कर गेट के पास खड़े हो गए। कर्मियों ने युवक को परिसर में ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला। उधर, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. अरूण, डॉ. विकास, डॉ. वैभव समेत अन्य डॉक्टरों ने संयुक्त रूप से कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि युवक कई दिनों से परेशान कर रहा था। काम करने के दौरान अक्सर वह आकर उल्टे सीधे सवाल कर रहा था। वसूली करने वह बीते दिनों इमरजेंसी में भी गया था। उसके खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है।

--------------
ओपीडी में वसूली करने आए युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। सरकारी काम में वह बाधा उत्पन्न कर रहा था। तहरीर देने के बाद डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की।
-डॉ. एपी भार्गव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed