फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Doctors boycotted OPD for an hour, patients kept groaning in pain

Maharajganj News: डॉक्टरों ने घंटे भर ओपीडी का किया बहिष्कार, दर्द से कराहते रहे मरीज

Sun, 18 Aug 2024 04:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 18 Aug 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Doctors boycotted OPD for an hour, patients kept groaning in pain
महराजगंज। कोलकाता में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में चिकित्सकों ने शनिवार को जिला अस्पताल में ओपीडी का बहिष्कार कर दिया। मरीज घंटे भर तक दर्द से कराहते रहे। बाद में सीएमएस से वार्ता के बाद करीब एक घंटे बाद काली पट्टी बांधकर काम शुरू किया। तब जाकर मरीजों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह जिला अस्पताल की ओपीडी में लंबी कतार लगी थी। कोई भी डाॅक्टर अपने कक्ष में नहीं दिखाई दिया। मरीज हाथ में पर्ची लेकर डाॅक्टर के कक्ष के बाहर खड़े नजर आए। चौक निवासी अवधेश वर्मा अपने रिश्तेदार निरमा को दिखाने जिला अस्पताल आए थे। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की हड़ताल के चलते जांच नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

बागापार के सोहन अपने बेटे आरूष व दिग्विजय अपनी भांजी को दिखाने आए थे। उन्होंने कहा कि यहां कब तक इंतजार करेंगे। बाहर दिखाने जा रहे हैं। करीब 11:30 बजे सीएमएस से वार्ता के बाद डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। इससे पहले अस्पताल से कई मरीज बिना इलाज के ही चले गए थे। डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। वहीं निजी डॉक्टरों ने भी काली पट्टी बांधकर काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काली पट्टी बांधकर चिकित्सकों ने किया सांकेतिक विरोध
महराजगंज। कोलकाता में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या की घटना से चिकित्सकों में आक्रोश है। घटना के विरोध में महराजगंज के चिकित्सक भी दो दिनों से काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध कर रहे हैं। चिकित्सकों की मांग है कि दोषियों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई की जाए।
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष डाॅ. केपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई। शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोट के निशान मिलने की बात कही गई। कोलकाता मामले को लेकर जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी के चिकित्सक सांकेतिक विरोध पर उतर आए हैं। चिकित्सकों की मांग है कि उक्त प्रकरण में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। साथ ही चिकित्सकों और अस्पताल की सुरक्षा की जो व्यवस्था बनाई गई है, उसे प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि चिकित्सक सुरक्षित माहौल महसूस करें।

विरोध के क्रम में सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी व स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया। जिला संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सकों ने भी काली पट्टी बांधकर नाराजगी जताई। जिला अस्पताल सहित अन्य सभी सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed