{"_id":"68711f43db40d5abce09e0b5","slug":"doctors-and-health-workers-salaries-stopped-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-154331-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों का रोका वेतन
Fri, 11 Jul 2025 07:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 11 Jul 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की लेटलतीफी की शिकायत लगातार मिल रही थी। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने पीएचसी पर तैनात डॉ. विपिन शुक्ला और कर्मियों का एक दिन का वेतन बाधित कर दिया।
सरकारी अस्पताल सुबह 8 बजे से दोपहर के 2 बजे तक खुलने का समय निर्धारित है। मगर शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे तक स्वास्थ्य केंद्र पर सभी की कुर्सियां खाली पड़ी थीं। बावजूद इसके अस्पतालों पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी निर्धारित समय से दो-दो घंटे की देरी से अपनी ड्यूटी पर पहुंच रहे हैं।
अस्पताल के बाहर कुछ मरीज और तीमारदार चिकित्सकों के पहुंचने का इंतजार करते हुए नजर आए। इसी दौरान किसी ने चिकित्सकों के लेटलतीफी और अनुपस्थित रहने की सूचना सीएमओ महराजगंज को दे दी, जिस पर उन्हे यह कठोर कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि अस्पताल पर चिकित्सकों की गैर मौजूदगी घोर लापरवाही है, जो बर्दाश्त नहीं है। चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन शुक्ला समेत अस्पताल पर तैनात सभी स्वास्थ्य कर्मियों का एक वेतन दिन का वेतन बाधित कर दिया गया है। साथ ही कड़ी चेतावनी देते हुए पुनरावृत्ति पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।